एक्सप्लोरर

Adipurush: मनोज मुंतशिर ने कुमार विश्वास से किया फिल्म का डायलॉग चोरी? लोग बोले- वैसा का वैसा ही चिपका दिया

Adipurush: 'आदिपुरुष' फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला पर फिल्म का एक डायलॉग चुराकर लिखने का आरोप लग रहा है. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बहुत ट्रोल कर रहे हैं.

Adipurush: फिल्म 'आदिपुरुष' अपने रिलीज के बाद से ही आलोचना का शिकार हो रही है. फिल्म के डायलॉग, VFX, कैरेक्टर्स को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही हैं. अब फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला पर फिल्म का एक डायलॉग चुरा कर लिखने का आरोप लग रहा है.

फिल्म से हनुमान के एक डायलॉग “कपड़ा तेरे बाप का! तेल तेरे बाप का! जलेगी भी तेरे बाप की” बहुत वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है कि हनुमान जैसे किरदार से ऐसे डायलॉग बुलवाना बिल्कुल भी शोभा नहीं देता. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मशूहर कवि कुमार विश्वास एक इवेंट में कुछ ऐसा ही डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे हैं.

अनारकली ऑफ आरा और शी (नेटफ्लिक्स सीरीज) के मेकर और फिल्ममेकर अविनाश दास ने शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल पर कुमार विश्वास का यह वीडियो शेयर किया और लिखा- कुकवि मनोज मुंतशिर शुक्ला ने यह तय कर लिया है कि वह कुछ भी मौलिक नहीं रचेगा। पहले से रचे हुए की चोरी करता रहेगा। 2017 में थाइलैंड के एक मैनेजमेंट कॉलेज के शो में हंसी हंसी में जो बात 
@DrKumarVishwas
 ने की थी, उसे #Adipurush में हनुमान की ज़बान पर एमएमएस (म. मु. शु.) ने यूं का यूं चिपका दिया। एक धिक्कार तो बनता ही है इस चोरी पर!

[हाथ कंगन को आरसी क्या, पढ़े लिखे को फ़ारसी क्या… सबूत के तौर पर शो का ये क्लिप देखिए!]

 

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक कथावाचक का भी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कथावाचक एक प्रसंग के रूप में इस लाइन को लोगों को सुना रहे हैं. 

 

यह सब देख पब्लिक सोशल मीडिया पर मनोज मुंतशिर और आदिपुरुष के मेकर्स को खूब ट्रोल कर रही है. देखें, यूजर्स का रिएक्शन.

 

हालांकि इस आरोप पर मनोज का कोई रिएक्शन नहीं आया है और न ही यह कंफर्म हो पाया है कि उन्होंने यह डायलॉग कहां से लिया है. सच्चाई चाहे कुछ भी हो, लेकिन यह फिल्म अपने को ट्रोलिंग से बचा नहीं पा रही है. रिलीज के पहले से ही इस फिल्म पर सबकी नजरें टिकी हुई थीं और कहा जा रहा था कि यह बॉक्स ऑफिस पर कमाल मचाएगी. फिल्म का कलेक्शन भले ही अच्छा हो रहा हो, लेकिन लोगों के मुंह से इस फिल्म को लेकर कुछ खास प्रतिक्रिया सुनने को नहीं मिल रही.

यह भी पढ़ें: 

Adipurush: आदिपुरुष में रावण के किरदार को लेकर भड़के प्रेम सागर, बोले- '50 साल तक भी रामानंद सागर जैसी रामायण...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात, साल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म भी बनी
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' या सनी की 'बंटवारा 1947', किसने की संडे को ज्यादा कमाई?
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', किस फिल्म ने संडे को की ज्यादा कमाई?
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का संडे को गदर, 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया
‘बंटवारा 1947’ ने संडे को 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget