एक्सप्लोरर

जानें क्यों अखबार पर फूटा अनुष्का का गुस्सा, ट्विटर पर जमकर लताड़ा

उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इंटरव्यू का कट-आउट शेयर करते हुए लिखा कि यह काफी चौंकाने वाला है कि एक रेप्यूटेड पब्लिकेशन ने मेरा पूरी तरह काल्पनिक इंटरव्यू प्रकाशित किया है.

नई दिल्ली: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एक लीडिंग क्षेत्रीय अखबार को खरी-खोटी सुनाई है. उन्होंने पब्लिकेशन को अपनी और विराट कोहली की वायरल तस्वीर को लेकर काल्पनिक इंटरव्यू छापने की वजह से लताड़ा है. पब्लिकेशन ने जिस वायरल तस्वीर को इंटरव्यू के साथ छापा है वह उनकी साउथ अफ्रीका यात्रा की है.

उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इंटरव्यू का कट-आउट शेयर करते हुए लिखा कि यह काफी चौंकाने वाला है कि एक रेप्यूटेड पब्लिकेशन ने उनकी पूरी तरह से काल्पनिक इंटरव्यू प्रकाशित किया है. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने अपने किसी भी इंटरव्यू में निजी जिंदगी को लेकर कोई बात नहीं की है.

उन्होंने लिखा, "मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर उन्हें या किसी और किसी को ऐसा इंटरव्यू कभी नहीं दिया है. यह दिखाता है कि आपकी निजी स्वतंत्रता को किस तरह लापरवाही से अलग रंग ढ़ंग दे दिया जाता है."

दरअसल, इंटरव्यू में एक सवाल इस तस्वीर को लेकर था जो विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर 'मी वन एंड ओनली' कैप्शन के साथ शेयर की थी. अब तक इस तस्वीर को 3.4 करोड़ से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

अनुष्का शर्मा अपने निजी जिंदगी से जुड़े बहुत गिने-चुने राज ही शेयर करती हैं. बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने पिछले साल दिसंबर में इटली में शादी की थी. दोनों शादी के कई महीने पहले से ही उसकी तैयारियों में लगे हुए थे जिसके बारे में किसी को कानों-कान खबर नहीं थी. बाद में उनके वेडिंग प्लानर्स ने बताया कि ये विराट और अनुष्का की इच्छा थी कि उनकी शादी को पूरी तरह से सीक्रेट रखा जाए.

यहां तक कि शादी के बाद भी विराट और अनुष्का ने शादी के बाद भी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा कुछ उजागर नहीं किया. हालांकि यह बात सामने आई थी कि फिल्म डॉयरेक्टर करन जौहर अपने नए शो 'कॉफ़ी विद करन' में विराट और अनुष्का को बुलाना चाहते थे लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया.

अनुष्का शर्मा फिलहाल वरुण धवन के साथ फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसके बाद वो शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आएंगी जिसमें कैटरीना भी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
Box Office: 8वें दिन 9 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 116 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 9 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 116 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
Toxic ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
दीपिका पादुकोण पर Spirit के प्रोड्यूसर का बड़ा आरोप, कहा- 10% मुनाफा मांगा था, बाद में कहानी लीक कर दी
'10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी', Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget