एक्सप्लोरर

PM नरेंद्र मोदी से मिले एक्टर मोहनलाल, बीजेपी से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज

मशहूर अभिनेता मोहन लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और अपने संगठन द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में उन्हें जानकारी दी. प्रधानमंत्री ने कहा कि सोमवार को मोहन लाल के साथ मुलाकात अच्छी रही

नई दिल्ली: मशहूर मलायलम अभिनेता मोहन लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और अपने संगठन द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में उन्हें जानकारी दी. प्रधानमंत्री ने कहा कि सोमवार को मोहन लाल के साथ मुलाकात अच्छी रही. मोदी ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘उनकी विनम्रता स्नेहिल है. उनके समाज सेवा के व्यापक प्रयास प्रशंसनीय और अत्यंत प्रेरणादायी हैं.’’ प्रधानमंत्री के साथ भेंट की जानकारी अपने फेसबुक पेज पर डालते हुए मोहन लाल ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को विश्व शांति फाउंडेशन और उसके बहुपक्षीय सामाजिक प्रयासों के बारे में जानकारी दी. अभिनेता ने लिखा, ‘‘उन्होंने पूरी तरह सहयोग का आश्वासन दिया और ‘ग्लोबल मलयाली राउंड टेबल’ में सहभागिता की पेशकश की जिसमें एक नये केरल के भविष्य के लिए समाधान निकल सकते हैं.’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने वंचित वर्ग के लोगों के लिए एक कैंसर स्वास्थ्य केंद्र खोलने की संगठन की योजना की भी तारीफ की. पीएम से मोहनलाल की मुलाकात के बाद से ही सियासी गलियारों में अटकलें तेज हैं कि 2019 में चुनाव लड़ सकते हैं. कहा जा रहा है कि बीजेपी मोहनलाल को आगामी चुनावों में केरल के तिरुअनंतपुरम सीट से उम्मीदवार बना सकती है. अभी कांग्रेस के शशि थरूर इस सीट से सांसद हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बीफ खाने वाला राम कैसे बन सकता है?', रामायण में रणबीर कपूर की कास्टिंग के खिलाफ हैं ये एक्ट्रेस
'बीफ खाने वाला राम कैसे बन सकता है?', रामायण में रणबीर कपूर की कास्टिंग के खिलाफ हैं ये एक्ट्रेस
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, बदले गए 9 सीन, जानें- सर्टिफिकेट और रनटाइम
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, जानें-कितना है रनटाइम
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
राजपाल यादव पर कंगाली की नौबत? 16 करोड़ का कर्ज न चुकाने पर प्रॉपर्टी होगी नीलाम, बैंक ने नोटिस चिपकाया
16 करोड़ का कर्ज न चुकाने पर राजपाल यादव की संपत्ति होगी नीलाम, बैंक ने भेजा नोटिस

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget