एक्सप्लोरर

जब गुस्से में मनोज कुमार ने इस दिग्गज लेखिका से पूछा था, 'क्या आपने खुद को बेच दिया है?'

Manoj Kumar Death: सरकार ने इमरजेंसी के समर्थन में एक डॉक्यूमेंट्री बनाने का अनुरोध किया था. इस डॉक्यूमेंट्री की पटकथा दिगग्ज लेखिका अमृता प्रीतम से लिखी थी. इस बात से मनोज कुमार बहुत नाराज हुए थे.

Manoj Kumar Died: हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्मकार मनोज कुमार न केवल शानदार अभिनेता रहे, बल्कि उन्होंने एक सफल निर्माता-निर्देशक के तौर पर भी पहचान बनाई. उनकी कई फिल्मों ने गोल्डन जुबली और डायमंड जुबली का जश्न मनाया है. आज उनके निधन से बॉलीवुड जगत को गहरा सदमा पहुंचा है. मनोज कुमार देशप्रेम और सादगी के लिए जाने जाते थे. उन्होंने देशभक्ति फिल्मों के माध्यम से लोगों के दिल में जगह बनाई थी. उनके कई किस्से मशहूर हैं. इन्हीं में से एक किस्सा है, जब वह अमृता प्रीतम से नाराज हो गए थे.

साल 1975 में इमरजेंसी लागू होने के कुछ ही दिनों बाद भारत सरकार ने मनोज कुमार से संपर्क किया. सूचना और प्रसारण मंत्रालय के एक अधिकारी ने उन्हें इमरजेंसी के समर्थन में एक डॉक्यूमेंट्री बनाने का अनुरोध किया. इस फिल्म की पटकथा प्रसिद्ध लेखिका अमृता प्रीतम ने लिखी थी. स्क्रिप्ट भी मनोज कुमार को भेजी गई थी, लेकिन उन्होंने तुरंत इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया.

मनोज की बात सुनकर शर्मिंदा हो गईं अमृता प्रीतम 

इसके बाद, मनोज कुमार ने अमृता प्रीतम को फोन किया और उनसे सीधा सवाल पूछा, "क्या एक लेखक के रूप में आपने खुद को बेच दिया है?" मनोज कुमार की यह बात सुनकर अमृता प्रीतम शर्मिंदा हो गईं. उन्होंने तुरंत माफी मांगी और मनोज कुमार से कहा कि वह स्क्रिप्ट को फाड़कर फेंक दें. इस घटना का जिक्र वरिष्ठ पत्रकार रंजन दास गुप्ता ने अपने एक लेख में किया था.

इसके बाद, सरकार ने उनकी फिल्म ‘दस नंबरी’ पर रोक लगा दी. यह मनोज कुमार के लिए एक बड़ा झटका था, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय सरकार के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने का फैसला किया.

सरकार के खिलाफ केस लड़ने और जीतने वाले अभिनेता

मनोज कुमार बॉलीवुड के पहले और अकेले ऐसे अभिनेता और निर्माता बने, जिन्होंने सरकार के खिलाफ केस लड़ा और उसे जीता. उनके साहस और दृढ़ संकल्प का ही नतीजा था कि कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला दिया और ‘दस नंबरी’ को रिलीज करने की अनुमति मिल गई.

ऐसा ही उनका एक वाकया है कि राज कपूर की फिल्म ‘दीवाना’ (1967) में मनोज कुमार ने एक छोटी भूमिका निभाई थी. जब फिल्म रिलीज हुई, तो दर्शकों ने मनोज कुमार की एक्टिंग की खूब तारीफ की. इस पर एक बार राज कपूर ने मजाक में कहा था, “यह लड़का तो मेरा रोल चुरा ले गया.” मनोज कुमार ने इस वाकये को अपने करियर की सबसे बड़ी तारीफ बताया.

यह भी पढ़ें-

Manoj Kumar Death: मनोज कुमार ने झेला बंटवारे का दर्द, इन फिल्मों ने बनाया था सुपरस्टार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
Rita Bhaduri Death Anniversary: उम्रभर कुंवारी रहीं रीता भादुड़ी, बॉलीवुड से लेकर टीवी तक में छोड़ी अपनी छाप
उम्रभर कुंवारी रहीं रीता भादुड़ी, बॉलीवुड से लेकर टीवी तक में छोड़ी अपनी छाप
Zarina Wahab Birthday: PM मोदी की मां का रोल निभा चुकी हैं जरीना वहाब, 6 साल छोटे हिंदू एक्टर से की थी शादी
PM मोदी की मां का रोल निभा चुकी हैं जरीना वहाब, 6 साल छोटे हिंदू एक्टर से की थी शादी

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
Embed widget