(Source: ECI/ABP News)
आमिर खान ने बेंगलुरू में लड़कियों से हुई छेड़छाड़ की घटना पर दुख जाहिर किया

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने नए साल के मौके पर बेंगलुरू में बड़े पर पैमाने पर लड़कियों से हुई छेड़छाड़ की घटना पर दुख जाहिर किया है. आमिर का कहना है कि देश में ऐसी किसी भी घटना का होना हमारे लिए बड़े ही दुख की और शर्म की बात है.
आमिर ने कहा है कि राज्यों की सरकारों को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए. आमिर ने माना कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए केवल एक कदम काफी नहीं है.
आमिर ने अमेरिका का उदाहरण देते हुए बताया कि आप अमेरिका को देख लीजिए, अगर वहां ऐसी कोई घटना होती है तो 2 या 3 महीने के अंदर ही अपराधी को सजा सुना दी जाती है और केस बंद हो जाता है.
आमिर ने कहा कि मेरा मानना है कि जब इस तरह के बदलाव लाने की शुरुआत होगी, तभी बड़े बदलाव लाना संभव है. आज के जमाने में लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले लोग सोचते हैं कि उनका कुछ नहीं बिगड़ेगा.
आमिर ने उम्मीद जताई है कि अगर घटना को अंजाम देने वालों को 2 से 3 महीने में सजा मिलने लगे तो महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे, क्योंकि ऐसा होने पर लोगों के अंदर डर पैदा होगा जो कि बेहद जरूरी है.
Source: IOCL


























