एक्सप्लोरर

Amitabh Bachchan ने शेयर किया अपनी जिंदगी का कभी ना भूलने वाला किस्सा

हर साल बॉलीवुड में अपनी किस्मत चमकाने हज़ारों लोग मुंबई आते हैं जिनमें से कोई इक्का-दुक्का ही ऐसा होता है जो यहां टिक पाता है और इंडस्ट्री में अपना नाम बना पाता है

हर साल बॉलीवुड में अपनी किस्मत चमकाने हज़ारों लोग मुंबई आते हैं जिनमें से कोई इक्का-दुक्का ही ऐसा होता है जो यहां टिक पाता है और इंडस्ट्री में अपना नाम बना पाता है. वैसे भी फिल्म इंडस्ट्री में सफलता हासिल करने के लिए अच्छी किस्मत का होना तो जरूरी है ही साथ ही जरूरत है कड़ी मेहनत और लगन की. ये वो जगह है जहां कलाकारों को सालों गुजर जाते हैं लेकिन पहचान नहीं मिलती और जिन्हें मिलती है समझो भगवान उनपर कुछ ज्यादा ही मेहरबान हैं. वहीं किस्मत और मेहनत का सबसे बेहतर उदाहरण हैं अमिताभ बच्चन.

Amitabh Bachchan ने शेयर किया अपनी जिंदगी का कभी ना भूलने वाला किस्सा

ये तो हम सभी जानते हैं कि अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक कहा जाता है क्योंकि उनके जैसा कलाकार और कोई नहीं है, मगर अमिताभ को ये सफलता विरासत में नहीं मिली इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत और लगन है. अमिताभ ने अपने दम पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वो मुकाम हासिल किया जिसकी चाह हर कलाकार हर एक्टर रखता है. वैसे तो जैसे-जैसे फिल्मी सितारों की पॉपुलैरिटी बड़ती है वैसे वैसे उनकी लाइफ में कई किस्से जुड़ते चले जाते हैं. अमिताभ की जिंदगी में बहुत से पल ऐसे आए जिन्हें भुला पाना उनके लिए बेहद मुश्किल है. अमिताभ बच्चन से उनके एक पुराने इंटरव्यू में पूछा गया था कि- क्या उनके जीवन में कोई ऐसा किस्सा है जिसे वो चाहकर भी भूल नहीं सकते?  इस सवाल पर अमिताभ ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा सबके सामने उजागर कर दिया।

Amitabh Bachchan ने शेयर किया अपनी जिंदगी का कभी ना भूलने वाला किस्सा

दरअसल, ये वो वक्त था जब अमिताभ बच्चन की फिल्म 'जंजीर' रिलीज हो चुकी थी और दर्शकों में उनके प्रति दीवानगी बढ़ती ही जा रही थी। अमिताभ ने जंजीर के बाद का एक किस्सा शेयर करते हुए कहा कि- 'हा मेरी जिंदगी में भी कई ऐसे किस्से हुए हैं जिन्हें मैं कभी नहीं भूल सकता. मैं मद्रास में अपनी फिल्म  की शूटिंग कर रहा था. वहां कुछ दिनों बाद मुझे एक आदमी होटल में मिलने आया और मुझसे कहने लगा कि मुझे आपसे सिर्फ दो मिनट बात करनी है, मैने भी उनकी बात मान ली, उन्होंने मुझसे कहा कि साहब मैं आपसे यहां बड़े ही जरूरी काम के सिलसिले में मिलने आया हूं. दरअसल, एक बच्ची अस्पताल में है और बहुत बीमार है. वो बच्ची आपकी बहुत बड़ी फैन है. अगर हो सके तो आप उससे मिलने हॉस्पिटल आ जाएं.'

Amitabh Bachchan ने शेयर किया अपनी जिंदगी का कभी ना भूलने वाला किस्सा

उस वक्त अमिताभ को लगा कि ये आदमी यहां से चला जाएगा बात खत्म हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ वो शख्स बार-बार अमिताभ के पास उस बच्ची से मिलने की बात को लेकर आता रहा. अमिताभ ने सोचा कि चलो एक बार उस बच्ची से मिल ही लेते हैं औऱ वो उससे मिलने मद्रास के एक अस्पताल में चले गए. जब अमिताभ वहां पहुंचे तो पता चला कि उस बच्ची को स्पाइन में तकलीफ थी और वो बहुत परेशान थी, काफी बड़ी बीमारी थी.

Amitabh

अमिताभ ने अपने इंटरव्यू में बताया कि- 'उस बच्ची का काफी बड़ा ऑपरेशन हुआ था. वो लगभग एक महीने से बिस्तर पर थी. बच्ची खुद मुझसे मिलने नहीं आ सकती थी इसीलिए वो मुझे वहां बुला रही थी. मैं उससे मिलने अस्पताल गया और थोड़ी देर तक मैंने उससे बातें की और फिर मैं वापस आ गया. अगले दिन मेरे पास उस अस्पताल के एक डॉक्टर का फोन आया और उन्होंने मुझे बताया कि आपके आने की वजह से बच्ची की सेहत में काफी सुधार हुआ है, हम बच्ची के लिए कई महीनों से कोशिश कर रहे थे, लेकिन आपके आने से एक दिन में ऐसा हो जाएगा ये सोचा नहीं था.'जब मैंने डॉक्टर की ये बातें सुनी तो मुझे बहुत खुशी हुई, अगर मुझे इस बात का अंदाजा पहले हो जाता तो मैं उससे पहले ही मिलने चला जाता और बच्ची की सेहत में पहले ही सुधार हो जाता.'

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिता की मौत की खबर सुनकर भी 'बाघा' ने नहीं छोड़ी शूटिंग, बोले- पापा की ये ही आखिरी इच्छा थी
पिता की मौत की खबर सुनकर भी 'बाघा' ने नहीं छोड़ी शूटिंग, बोले- पापा की ये ही आखिरी इच्छा थी
राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
तारक मेहता के लिए 2 सालों तक सिर के बाल कटवाते रहे 'जेठालाल के बापूजी', असित मोदी ने किया खुलासा
तारक मेहता के लिए 2 सालों तक सिर के बाल कटवाते रहे जेठालाल के बापूजी
Jana Nayagan Box Office DAY Day 7: विजय की फिल्म की 250 करोड़ क्लब में एंट्री, बनाया एक और रिकॉर्ड
जन नायकन बॉक्स ऑफिस: विजय की फिल्म की 250 करोड़ क्लब में एंट्री, बनाया एक और रिकॉर्ड

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget