एक्सप्लोरर

Shabana Azmi, स्टार डायरेक्टर के साथ लिव इन में रहीं, एक्टर से सगाई तोड़ा, फिर जावेद अख्तर से की शादी, दिलचस्प है निजी जिंदगी

हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस शबाना आज़मी अपनी शानदार अदाकारी के लिए दर्शकों से खूब वाहवाही लूट चुकी हैं. जहां उनके करियर के बारे में हर कोई जानता है तो वहीं शबाना की निजी जिंदगी के बारे में कम ही लोग जानते हैं.

मशहूर शायर कैफी आज़मी की इकलौती बेटी और बॉलीवुड में नाम बना चुकी शबाना आजमी फिल्मी और निजी दोनों जिंदगियों में बोल्ड डिसीजन लेने वाली रही हैं. पटकथा लेखक-गीतकार जावेद अख्तर की बीवी बनने से पहले वे हॉलीवुड का धमक रखने वाले निर्देशक शेखर कपूर के साथ सात साल लिव इन में रहीं तो दिल टूटने पर जल्दबाजी में बेंजामिन गिलानी की मंगेतर भी बन गईं. मगर उनकी सगाई टूटी और फिर उनकी शादी जावेद के साथ हुई. सलीम खान के साथ जोड़ी बनाकर फिल्मों से धमाके पर धमाके कर रहे जावेद को गीत-शायरी का खूब शौक था, तब इंडस्ट्री में कैफी आजमी अपने काम और नाम दोनों के लिए बेहद सम्मानित थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shabana Azmi (@azmishabana18)

उस्ताद की तलाश में जावेद शागिर्द बनकर कैफी साब के घर जाने लगे. वहां शाम दोनों की महफिल जमती, जिसमें शबाना अपनी मां शौकत के साथ भी बतौर ऑडियंस वक्त गुजारने लगीं. यहीं उनकी आंखें चार हुईं और इश्क का सैलाब कुछ इस कदर हिलोरे मारने लगा कि जावेद ने शादीशुदा होते हुए भी समाज के पाबंदी वाली दीवार गिराकर शबाना से दिल की बात कह दी.

यह वह समय था, जब शबाना खुद हॉलीवुड में पांव जमाने जा रहे निर्देशक शेखर कपूर के प्यार की गिरफ्त से बाहर निकलीं थी. शेखर ने मासूम में शबाना को ही मेन लीड के लिए कास्ट किया, इस बीच उनके रिश्ते की खबरें पूरी इंडस्ट्री में फैलीं तो कुछ अफवाहों का सिरा शबाना को नहीं भाया और लंबे समय तक चले रिश्ते को विराम देकर वह शेखर की जिंदगी से बाहर हो गईं. बेवफाई के गम में जिंदगी की चाल बदलने के लिए अभिनेता बेंजामिन गिलानी से सगाई तक कर चुकी थीं, लेकिन जावेद के शायराना अंदाज ने उन्हें उनके इश्क में गिरफ्तार होने पर मजबूर कर दिया

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shabana Azmi (@azmishabana18)

जावेद-शबाना एक होना चाहते हैं ये बात जब कैफी आज़मी को पता चली तो वह सिर्फ जावेद के शादीशुदा स्टेटस पर अचकचाए, लेकिन मां शौकत शबाना पर फूट पड़ीं. तमाम तकरार और तरकीबों के बाद कैफी इस बात पर राजी हो गए कि जावेद अगर अपना स्टेटस बदल पाए तो शबाना उनकी हो सकती हैं, इधर रखी गई इस शर्त ने जावेद के हनी ईरानी के साथ सात साल की शादी का दम घोट दिया. बेटे फरहान और बेटी जोया को छोड़कर आए जावेद से शबाना ने 1984 में शादी कर ली. आज दोनों की अपनी कोई संतान नहीं है, लेकिन हनी ईरानी के दोनों बच्चों फरहान और जोया से दोनों के रिश्ते आज भी नॉर्मल हैं.

यह भी पढ़ेंः

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाखी हेगड़े ने कबूली निरहुआ से प्यार-शादी की बात, एक्टर गले लग फूट-फूटकर रोईं
पाखी हेगड़े ने कबूली निरहुआ से प्यार- शादी की बात, एक्टर गले लग फूट-फूटकर रोईं
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'

वीडियोज

कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण
Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget