एक्सप्लोरर

Bigg Boss 14: Aly Goni ने दी बिग बॉस को धमकी, बोले- 'ना माइक पहनूंगा न खाना खाऊंगा, यहां सब कुछ तोड़ दूंगा'

Bigg Boss 14 के नए प्रोमो में अली कहते हैं-ना माइक पहनूंगा, ना खाना खाऊंगा. मैं कसम खा रहा हूं मैं तोड़ दूंगा एक-एक चीज़ यहां पे अभी. अली गुस्से में कांच के पार्टीशन पर भी जोर से हाथ मारते दिखते हैं.

'बिग बॉस 14' के घर में पिछले हफ्ते ही आए अली गोनी के सब्र का बांध टूट गया है. शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अली जमकर गुस्सा करते दिख रहे हैं. वह इस बात पर बिग बॉस मेकर्स पर भड़क रहे हैं कि उन्हें सबसे दूर क्वारेंटाइन रूम में बंद करके रखा गया है.

प्रोमो में अली कहते हैं-ना माइक पहनूंगा, ना खाना खाऊंगा. मैं कसम खा रहा हूं मैं तोड़ दूंगा एक-एक चीज़ यहां पे अभी. अली गुस्से में कांच के पार्टीशन पर भी जोर से हाथ मारते दिखते हैं. इस दौरान उनकी खास दोस्त जैस्मिन भसीन उन्हें शांत रहने की बात कहती हैं लेकिन अली नहीं मानते. वो बिग बॉस मेकर्स को धमकी देते हुए कहते हैं-जो उखाड़ना है उखाड़ ले, निकाल देना है शो से, तो निकाल दे. अब देखना ये है कि अली के इस हिंसक व्यवहार पर बिग बॉस क्या एक्शन लेते हैं.

वैसे, खबरों के मुताबिक, अली को बिग बॉस के घर में एंट्री के लिए मोटी रकम दी जा रही है. इतनी कि वह इस सीज़न के हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट बताए जा रहे हैं. हालांकि, यह फीस कितनी है, अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है. मौजूदा सीज़न में रुबीना दिलैक सबसे ज्यादा फीस पाने वाली कंटेस्टेंट हैं. उन्हें हर हफ्ते की फीस के तौर पर 5 लाख रु. दिए जा रहे हैं.

Bigg Boss 14: Aly Goni ने दी बिग बॉस को धमकी, बोले- 'ना माइक पहनूंगा न खाना खाऊंगा, यहां सब कुछ तोड़ दूंगा अली ने नवंबर के पहले हफ्ते में शो में एंट्री की थी. अली को इस सीज़न का हिस्सा बनने के लिए पहले ही मेकर्स ने अप्रोच किया था लेकिन वर्क कमिटमेंट्स के चलते अली ने बिग बॉस के ऑफर को ठुकरा दिया था. वह बोनी कपूर की वेबसीरीज 'ज़िद' की शूटिंग में बिजी थे लेकिन शूटिंग निपटाने के बाद वह बिग बॉस में आने को मान गए.

Bigg Boss 14: Aly Goni ने दी बिग बॉस को धमकी, बोले- 'ना माइक पहनूंगा न खाना खाऊंगा, यहां सब कुछ तोड़ दूंगा

बिग बॉस 14 के सोमवार के एपिसोड की बात करें तो बीबी की अदालत में कोरियोग्राफर-फिल्ममेकर फराह खान और कुछ पत्रकारों को घर में भेजा जाएगा जो घर के सदस्यों को ग्रिल करेंगे. कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने प्रतिभागियों को चेता दिया था कि अब आगे का सफर आसान नहीं रहने वाला है. ऐसे में देखना है कि आगे शो में क्या ट्विस्ट देखने को मिलते हैं?

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget