एक्सप्लोरर

बिग बॉस 13: सिद्धार्थ शुक्ला ने मां की वजह से शुरू की थी एक्टिंग, अब बने शो के फाइनलिस्ट

सिद्धार्थ शुक्ला मॉडलिंग से अपना सफर तय करते हुए एड फिल्म का भी हिस्सा बने. सिद्धार्थ ने एक फेयरनेस क्रीम का कमर्शियल एड भी किया, और फिर उनका पाला एक्टिंग से पड़ा.

कलर्स टीवी के विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' के मौजूदा कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला छह फाइनलिस्ट में से एक हैं. शो के मौजूदा कंटेस्टेंट में शहनाज गिल्ल, पारस छाबड़ा, आरती सिंह, रश्मि देसाई, आसिम रियाज बचे हुए हैं. सिद्धार्थ शो के मशहूर कंटेस्टेंट्स में से एक हैं और फैंस के बीच काफी मशहूर हैं. इसी वजह उन्हें शो में कई बार नॉमिनेट किए जाने के बावजूद भी जनता ने उन्हें हर बार ज्यादा से ज्यादा वोट देकर शो का हिस्सा बनाया. सिद्धार्थ शुक्ला कई टीवी सीरीज में लीड किरदार निभा चुके हैं. मगर क्या आपको मालूम है कि सिद्धार्थ कभी अभिनेता बनना ही नहीं चाहते थे!

मां की वजह से बदली किस्मत

जी हां, उनकी जिंदगी में अभिनेता बनने का दौरा अचानक से आया. मुंबई में जन्में सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी मगर वह बिजनेस में अपना हाथ आजमाना चाहते थे, सिद्धार्थ के करियर में उनकी मां का अहम रोल रहा है. सिद्धार्थ ने अपनी मां के कहने पर 2004 में एक मॉडलिंग कम्पटीशन में हिस्सा लिया.

जिस वक्त वह इस मॉडलिंग कम्पटीशन का हिस्सा हो रहे थे उस वक्त उनके पास अपना पोर्टफोलियो भी नहीं था, लेकिन शानदार लुक्स के मालिक सिद्धार्थ जूरी को अपना कायल बनाने में कामयाब रहे. बेमन से इस मॉडलिंग कम्पटीशन में हिल्ला लेने वाले सिद्धार्थ शुक्ला ने न सिर्फ इस कम्पटीशन को जीता बल्कि 2008 में तुर्की में हुए एक बड़े मंच के मॉडलिंग कम्पटीशन में भारत का नेतृत्व किया. किस्मत सिद्धार्थ के साथ वहां भी कायम रही, और इस कम्पटीशन को भी सिद्धार्थ ने अपने नाम किया.

ऐसे की एक्टिंग की शुरुआत

इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला मॉडलिंग से अपना सफर तय करते हुए एड फिल्म का भी हिस्सा बने. सिद्धार्थ ने एक फेयरनेस क्रीम का कमर्शियल एड भी किया, और फिर उनका पाला एक्टिंग से पड़ा. टीवी शो 'बाबुल का आंगन' में उन्हें लीड रोल मिला और कलर्स टीवी के मसहूर शो 'बालिका वधू' में कलक्टर 'शिवराज शेखर' का किरदार निभाने के बाद वह घर-घर में मशहूर हो गए.

सिद्धार्थ पर मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर की नजर साल 2013 में डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' के दौरान पड़ी. करण जौहर इस शो के जज थे. करण ने अपनी फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' की दुल्हनिया में उन्हें फिल्म का पहला ब्रेक दिया. फिलहार, अभिनेता बिग बॉस 13 का हिस्सा हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday BO: बुधवार को 'स्पाइडर मैन' से 'धमाल 4' और 'जन नायकन' तक किसने किया कितना कलेक्शन? जानें- रिपोर्ट
बुधवार को 'स्पाइडर मैन' से 'धमाल 4' तक किसने किया कितना कलेक्शन? जानें- रिपोर्ट
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
'किडनी तो ठीक है न?' पवन सिंह को कौनसी बीमारी? रिपोर्ट देखकर भड़के
'किडनी तो ठीक है न?' पवन सिंह को कौनसी बीमारी? रिपोर्ट देखकर भड़के
भोजपुरी बवाल: आम्रपाली-काजल में भयंकर लड़ाई, पवन सिंह-तेजप्रताप यादव हुए नाराज, शो में हंगामा
भोजपुरी बवाल: आम्रपाली-काजल में भयंकर लड़ाई, पवन सिंह-तेजप्रताप यादव हुए नाराज, शो में हंगामा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget