एक्सप्लोरर

मस्ती और गपशप का पिटारा लेकर आ रही हैं रानी चटर्जी, जानें उनके नए फिल्म 'चुगलखोर बहुरिया' की डिटेल्स

Rani Chatterjee New Film: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की रानी चटर्जी ने अपनी नयी फिल्म का अनाउंसमेंट कर दिया है. जानें कब और कहां देख सकते हैं आप चुगलखोर बहुरिया.वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने दी जानकारी

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी इन दिनों फिल्म 'चुगलखोर बहुरिया' को लेकर फैंस के बीच सुर्खियों में बनी हैं. एक्ट्रेस ने एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने वाला है. यहां जानिए फिल्म से जुड़ी हर एक डिटेल. 

नए अवतार में नजर आएंगी रानी चटर्जी 
एक्ट्रेस अपने  इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर फिल्म का प्रोमो पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है, 'फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 13 सितंबर को शाम 6 बजकर 30 मिनट पर होगा'.

आपको बता दें, मेकर्स ने पहले ही इसका ट्रेलर भोजपुरी सिनेमा टीवी चैनल यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है. फिल्म में रानी चटर्जी ऐसी बहु का किरदार निभा रही हैं, जिनके पेट में कोई बात पचती नहीं है. उनकी इसी आदत की वजह से घर में लड़ाई शुरू होने लगती है, और कई रिश्ते खत्म हो जाते हैं, लेकिन उन्हें ये बात तब समझ में आती है, जब किसी की जान पर बन आती है.

फिल्म में एक सोशल मैसेज भी दिया गया है, जो आपको पूरी फिल्म देखने के बाद समझ आएगी.'चुगलखोर बहुरिया' में रानी का यह नया अवतार दर्शकों को हंसी, ड्रामा और मनोरंजन का तड़का देने वाला है.

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह मुख्य रूप से 'परिणय सूत्र' में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग जारी है. इसके अलावा, वह 'अम्मा' फिल्म में भी नजर आएंगी, जो सिनेमाघरों के बजाय सीधे टीवी पर प्रसारित की जाएगी. उनके कई अन्य अपकमिंग प्रोजेक्ट्स भी अभी रिलीज के लिए तैयार हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rani Chatterjee (@ranichatterjeeofficial)

फिल्म में रानी चटर्जी के साथ दिखेंगे ये कलाकार 
फिल्म का निर्माण अंशुमन सिंह, विनय सिंह और मधु शर्मा ने मिलकर किया है. इसके निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं. फिल्म को संगीत साजन मिश्रा ने दिया है. इसकी कहानी सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा ने लिखी है.

फिल्म को अंशुमान सिंह फिल्म क्रिएशन और मैड्ज मूवीज बैनर तले बनाया गया है.फिल्म में प्रसून यादव ने बतौर कोरियोग्राफर काम किया है और इसके गानों को शिब्बू गाजिपुरी, सुरेंद्र मिश्रा, प्यारेलाल यादव और शेखर मधुर ने लिखे हैं.

वहीं, इसमें रानी चटर्जी के अलावा देव सिंह, ज्योति मिश्रा, अजय प्रताप सिंह, अवधेश मिश्रा, अनीता रावत, और प्रीति शुक्ला जैसे भोजपुरी कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget