एक्सप्लोरर

आर्थिक तंगी के कारण सब्जी बेच रहे हैं मशहूर सीरियल 'बालिका वधु' के डायरेक्टर

बालिका वधु और कुछ तो लोग कहेंगे जैसे मशहूर सीरियल डायरेक्ट कर चुके रामवृक्ष गौड़ आर्थिक तंगी के कारण हुए सब्जी बेचने पर मजबूर.

आजमगढ़: कोरोना वायरस महामारी और उसके कारण 6 महीने से भी अधिक तक चले लॉकडाउन ने भारत की अर्थव्यवस्था की कमर ही तोड़ दी है. करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए, जीडीपी माइनस 23 पहुंच गई. इसका असर टीवी इंडस्ट्री पर भी पड़ा है. बालिका वधु, कुछ तो लोग कहेंगे जैसे मशहूर टीवी सीरियल के डायरेक्टर रामवृक्ष गौड़ परिवार का पेट पालने के लिए सब्जी बेचकर गुजारा कर रहे हैं.

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद कस्बे के फरहाबाद निवासी रामवृक्ष 2002 में अपने मित्र साहित्यकार शाहनवाज खान की मदद से मुंबई पहुंचे थे. इन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने के लिए काफी मेहनत की. पहले लाइट विभाग में काम किया, इसके बाद टीवी प्रोडक्शन में भाग्य आजमाया. धीरे-धीरे अनुभव बढ़ा तो निर्देशन में अवसर मिल गया. निर्देशन का काम रामवृक्ष को पसंद आ गया और उन्होंने इसी क्षेत्र में ही अपना कैरियर बनाने का फैसला कर लिया.

आर्थिक तंगी के कारण सब्जी बेच रहे हैं मशहूर सीरियल 'बालिका वधु' के डायरेक्टर सीरियल बालिका वधु के सेट पर कलाकारों के साथ रामवृक्ष गौड़

पहले कई सीरियल के प्रोडक्शन में बतौर सहायक निर्देशक काम किये फिर एपिसोड डायरेक्टर, यूनिट डायरेक्टर का काम किया, इसके बाद इन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. रामवृक्ष बताते हैं कि बालिका वधु, में बतौर यूनिट डायरेक्टर इन्होंने काम किया, इसके बाद इस प्यार को क्या नाम दूं, कुछ तो लोग कहेंगे, हमार सौतन हमार सहेली, झटपट चटपट, सलाम जिंदगी, हमारी देवरानी, थोड़ी खुशी थोड़ा गम, पूरब पश्चिम, जूनियर जी जैसे धारावाहिकों में भी इन्हें काम करने का अवसर मिला.

रामवृक्ष ने यशपाल शर्मा, मिलिंद गुणाजी, राजपाल यादव, रणदीप हुडा, सुनील शेट्टी की फिल्मों के निर्देशकों के साथ सहायक निर्देशन के तौर पर काम किया. आने वाले दिनों में एक भोजपुरी व एक हिन्दी फिल्म का काम रामवृक्ष के पास है, वे कहते हैं कि अब इसी पर वह फोकस कर रहे हैं लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन की वजह से यह प्रोजेक्ट अटके हुए हैं. रामवृक्ष बताते हैं कि मुंबई में उनका अपना मकान है, लेकिन दो साल पहले बीमारी के कारण उनका परिवार घर आ गया था.

कुछ दिन पूर्व एक फिल्म की रेकी के लिए वे आजमगढ़ आए. वे काम कर ही रहे थे कि कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन लग गया. इसके बाद उनकी वापसी संभव नहीं हो पाई. काम बंद हुआ तो आर्थिक संकट खड़ा हो गया. प्रोड्यूसर से बात की तो उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट पर एक से डेढ़ साल बाद ही काम शुरू हो पाएगा. फिर उन्होंने अपने पिता के कारोबार को अपनाने का फैसला किया और आजमगढ़ शहर के हरबंशपुर में डीएम आवास के पास सड़क के किनारे ठेले पर सब्जी बेचने लगे. इससे परिवार आसानी से चल जा रहा है. बचपन में भी वे अपने पिता के साथ सब्जी के कारोबार में मदद करते थे, इसलिए यह काम उन्हें सबसे बेहतर लगा, वे अपने काम से संतुष्ट हैं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar 2 Day 1 Advance Booking: ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाली है 'धुरंधर 2', एडवांस बुकिंग में कर ली इतनी तगड़ी कमाई
ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाली है 'धुरंधर 2', एडवांस बुकिंग में कर ली इतनी तगड़ी कमाई
The Kerala Story 2 BO: 'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
'ब्लू आईज' से 'धीरे धीरे' तक, हनी सिंह के ये 10 गाने यूट्यूब पर मचा चुके हैं धमाल, मिलियन में हैं व्यूज
'ब्लू आईज' से 'धीरे धीरे' तक, हनी सिंह के ये 10 गाने यूट्यूब पर मचा चुके हैं धमाल, मिलियन में हैं व्यूज
बर्थडे की शाम गर्लफ्रेंड गौरी और एक्स वाइफ किरण के साथ स्पॉट हुए आमिर खान, बेटे आजाद भी आए नजर
बर्थडे की शाम गर्लफ्रेंड गौरी और एक्स वाइफ किरण के साथ स्पॉट हुए आमिर खान, बेटे आजाद भी आए नजर

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज किसके लिए खोलकर रखने का किया ऐलान? कर दिया साफ, क्या भारत का नाम शामिल, जानें
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट किसके लिए खोलकर रखने का किया ऐलान? कर दिया साफ, क्या भारत का नाम शामिल?
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
UP Weather: यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
The Kerala Story 2 BO: 'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Formula 1 Standings 2026: चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं" मुंबई लोकल में छपरियों को स्टंट करता देख भड़के यूजर्स
बिगड़ रहा है आपका भी फोकस, एक्सपर्ट से जानें कैसे लगाएं एक जगह पर ध्यान?
बिगड़ रहा है आपका भी फोकस, एक्सपर्ट से जानें कैसे लगाएं एक जगह पर ध्यान?
Embed widget