एक्सप्लोरर

अनिरुद्ध की कोरोना रिपोर्ट नहीं आई निगेटिव, पत्नी शुभि बोलीं- टेस्ट हुआ ही नहीं, फर्जी है खबरें

अनिरुद्ध दवे के कोरोना संक्रमित होने की खबर ने फैन्स को शॉक्ड कर दिया था. एक्टर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया गया था. अब उनकी पत्नी ने ऐसी सभी खबरों को फर्जी बताया है, जिसमें अनिरुद्ध के कोरोना निगेटिव होने की बात कही गई थी.

देशभर में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. ऐसे में कई फिल्मी सितारे भी इसकी चपेट में आ गए हैं. कुछ दिन पहले टीवी एक्टर अनिरुद्ध दवे भी कोरोना संक्रमित हो गए थे. इसके बाद उन्हें भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गंभीर हालात को देखते हुए 23 अप्रैल को अनिरुद्ध को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था. एक वेब सीरीज की शूटिंग करते हुए उनके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली थी.

1 मई को उनकी पत्नी शुभि आहूजा ने एक्टर के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की थी और उन्होंने बताया था कि उनकी स्थिति गंभीर है. इस बीच मीडिया में खबरें आने लगी थीं कि अनिरुद्ध पूरी तरह ठीक हो गए हैं और उनकी कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है, लेकिन शुभि ने ऐसी सभी रिपोर्ट्स को झूठा ठहरा दिया है. उनकी पत्नी ने ऐसी सभी खबरों को अफवाह बताया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ANIRUDH V DAVE (@aniruddh_dave)

स्पॉटबॉय से बात करते हुए शुभि ने कहा, 'अनिरुद्ध के लिए सभी प्रार्थना कर रहे हैं इसलिए इस पर सफाई देना मेरी जिम्मेदारी है. अनिरुद्ध का अभी कोविड टेस्ट नहीं हुआ है. मैं कृपया मीडिया से अनुरोध करूंगी कि वह गलत सूचना देने से परहेज करे. मैं सभी से अनिरुद्ध के जल्द ठीक होने की कामना करने की गुजारिश करती हूं.'

अनिरुद्ध दवे के बेहद करीबी दोस्त मोहित डागा ने एबीपी न्यूज़ से फोन पर खास बातचीत करते हुए बताया था, 'अनिरुद्ध के फेफड़े कोरोना से 75 फीसदी तक संक्रमित हो गए थे. मगर अब उनका संक्रमण पहले के मुकाबला थोड़ा कम हुआ है. पहले उनका सीटी स्कोर 21/25 था जो अब थोड़ा बेहतर होकर 17/25 हो गया है. अनिरुद्ध का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि अगर अगले 4-5 दिनों तक इसी तरह से अनिरुद्ध का सीटी स्कोर घटता रहा तो वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे. अनिरुद्ध को लगातार ऑक्सीजन भी दी जा रही है.'

ये भी पढ़ें-

Kapil Sharma के शो पर Virat Kohli ने किया था खुलासा, ऐसे बनी थी उनकी पहली गर्लफ्रेंड

Neliima Azeem ने अपने तलाक पर कहा- Shahid सिर्फ 3.5 साल का था जब मैं पंकज कपूर से अलग हुई

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
सिंगर नहीं होते तो क्या होते निरहुआ-पवन सिंह? पावरस्टार ने काजल राघवानी को कहा- 'चालबाज'
सिंगर नहीं होते तो क्या होते निरहुआ-पवन सिंह? पावरस्टार ने काजल राघवानी को कहा- 'चालबाज'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget