एक्सप्लोरर

Amazon Prime Video ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के साथ मिलाया हाथ, जानें क्या है डील

अमेज़ॉन  प्राइम वीडियो ने आज साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट (NGE) के साथ वर्ल्डवाइड-एक्सक्लूसिव, मल्टी-फिल्म लाइसेंसिंग कोलैबोरेशन की जानकारी दी.

अमेज़ॉन प्राइम वीडियो ने आज साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट (NGE) के साथ वर्ल्डवाइड-एक्सक्लूसिव, मल्टी-फिल्म लाइसेंसिंग कोलैबोरेशन की जानकारी दी  है. यह जुड़ाव भारत के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट हब-अमेज़ॉन प्राइम वीडियो, और देश के पसंदीदा एंटरटेनमेंट ब्रांड में से एक-नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट (NGE) के एक साथ आने का प्रतीक है. यह कोलैबोरेशन देशभर के दर्शकों और 240 से अधिक देशों व क्षेत्रों में प्रशंसकों के लिए बॉलीवुड की सबसे बड़ी और सर्वश्रेष्ठ  फिल्में लाएगा.

एसोसिएशन के रूप में, स्ट्रीमिंग सेवा NGE की आनेवाली फिल्मों के लिए, सिनेमाघरों में  रिलीज़  होने के बाद, दुनिया भर का एक मात्र ग्लोबल स्थान होगा. NGE की फिल्म स्लेट में कई बहुप्रतीक्षित टाइटल जैसे कि बवाल, संकी, बाघी-4, कार्तिक आर्यन की अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट के अलावा और भी कईं फ़िल्में शामिल हैं और साजिद नाडियाडवाला के ट्रेड-मार्क लार्जर- देन-लाइफ, इमर्सिव सिनेमा को दुनिया भर के दर्शकों के लिए उनकी पसंद की स्क्रीन पर लाने का वादा करता है.
 
सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद, फिल्में सभी प्राइम मेंबर्स के लिए अमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होंगी. इसके आलावा, फिल्में 'अर्ली एक्सेस रेंटल' विंडो में सभी अमेज़ॉन ग्राहकों (प्राइम या अन्य) के लिए अमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर रेंट करने के लिए भी उपलब्ध होंगी.
 
इन फिल्मों में बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय, बहुमुखी प्रतिभाएं जैसे वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, कार्तिक आर्यन, अहान शेट्टी शामिल होंगे. स्लेट बहुमुखी निर्देशकों जैसे राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित नितेश तिवारी (छिछोरे, दंगल), रवि उदयवर (मां), समीर विद्वान (आनंदी गोपाल), साकेत चौधरी (हिंदी मीडियम) के अलावा और भी कईं पावरहाउस निर्देशकों को एक साथ लाता है.
 
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by amazon prime video IN (@primevideoin)

निर्माता और निर्देशक साजिद नाडियाडवाला व नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के मैनेजिंग डाइरेक्टर ने कहा 'हम पिछले 70 सालों से अपनी फिल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं, भारतीय संस्कृति में योगदान दे रहे हैं और आज यह मनोरंजन का एक नया युग है जिसमें OTT हमारी ज़िन्दगी का एक हिस्सा बन चुका है. अमेज़ॉन प्राइम वीडियो ने मनोरंजन के सभी भौगोलिक, भाषाई, या अन्य बाधाओं को तोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. हमें विश्वास है कि प्राइम वीडियो में, हमें एक ऐसा साथी मिला है जो न केवल इमर्सिव सिनेमैटिक अनुभव प्रदान करने के हमारे दृष्टिकोण को साझा करता है, बल्कि भारतीय मनोरंजन पारिस्थितिकी तंत्र से सर्वश्रेष्ठ कहानियों को ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन भी प्रदान करता है.
 
यह कोलैबोरेशन NGE की प्राइम वीडियो के साथ पहली वर्ल्डवाइड एक्सक्लूसिव, मल्टी-फिल्म, मल्टी-ईयर डील को सूचित करता है. हमें विश्वास है कि समावेशी सिनेमा की यह साझेदारी हमारे आनेवाली टाइटल को भौगोलिक क्षेत्रों से परे यात्रा करने में सक्षम बनाएगी और प्राइम वीडियो की शानदार कंटेंट चयन को और अधिक मूल्य प्रदान करेगी. जैसे कि कहानी कहने की दुनिया विभिन्न शैलियों में विकसित होती है, मुझे विश्वास है कि यह जुड़ाव दो ब्रांड के बीच और अधिक सहयोग का मार्ग प्रशस्त करेगा.'
 
अमेज़ॉन प्राइम वीडियो इंडिया के कंटेंट लाइसेंसिंग-डाइरेक्टर ने कहा 'हम नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के साथ इस माइलस्टोन कोलैबोरेशन में उद्यम करने के लिए उत्साहित हैं, जो दर्शकों के साथ तुरंत जुड़ने वाली फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है. इस साझेदारी से, हम दुनिया भर में हमारे दर्शकों की स्क्रीन पर जल्द ही कुछ सबसे मनोरंजक वृतांत और कहानियों को, उनके सिनेमाघरों में  रिलीज़  होने के बाद लाएंगे.

अमेज़ॉन में, ग्राहकों को नज़र रखते हुए काम करते हैं और यह कोलैबोरेशन उस वादे को पूरा करने की दिशा में एक और कदम है. प्राइम वीडियो ने देश में और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, सभी भाषाओं में, भारतीय फिल्मों के दर्शकों के आधार को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाने में ख़ास भूमिका निभाई है. मुझे यकीन है कि बहुप्रतीक्षित फिल्मों की यह स्लेट हमारे उपभोक्ताओं के लिए एक परम प्रसन्नता साबित होगी.”
 
यह टाइटल अमेज़ॉन प्राइम वीडियो के कैटलॉग में मौजूद भारत और विदेशों के हजारों टीवी शो और फिल्मों के साथ शामिल होंगे. इनमें भारतीय रचित अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़-द फैमिली मैन,मिर्जापुर सीज़न 1 और 2, कॉमिकस्तान सेम्मा कॉमेडी पा, ब्रीद: इनटू द शैडो, बंदिश बैंडिट्स, पाताल लोक, द फॉरगॉटन आर्मी-आज़ादी के लिए, सन्स ऑफ़ द सॉयल: जयपुर पिंक पैंथर्स, फोर मोर शॉट्स प्लीज, द फैमिली मैन-द न्यू सीज़न मेड इन हेवन और इनसाइड एज सीज़न 1 और 2, इसके आलावा कुछ भारतीय फिल्में जैसे शेरनी, कुली नंबर 1, हैलो चार्ली,  गुलाबो सिताबो, दुर्गामती, छलांग, शकुंतला देवी, तूफ़ान, पोंमगल वन्दाल, फ्रेंच बिरयानी, लॉ, सूफीयम सुजातायम, पेंगुइन, निशब्दम, मारा, वी, सीयू सून, सोरारई पोट्रु, भीम सेना नाला महाराजा, दृश्यम-2, हलाल लव स्टोरी, मिडल क्लास मेलोडीज़, पुथम पुधु कालय, अनपॉज्ड और अन्य पुरस्कृत व समीक्षकों द्वारा प्रशंसित ग्लोबल अमेज़ॅनओरिजिनल जैसे द टुमॉरो वॉर,बोरात सब्सिक्वेंट मूवीफिल्म, कमिंग 2 अमेरिका, विदाउट रिमोर्स, टॉम क्लैन्सी के जैक रयान, द बॉयस, हंटर्स, फ्लीबैग और द मार्वलस मिसेज मैसेल भी शामिल हैं. यह सब अमेज़ॅन प्राइम मेंबर्स के लिए बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध हैं. इस सेवा में हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, पंजाबी और बंगाली टाइटल शामिल हैं.

अमित भाटिया 15 साल से भी ज्यादा वक्त से मीडिया में काम कर रहे हैं. एबीपी न्यूज डिजिटल में एंटरटेनमेंट वीडियो को लीड करते हैं. बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ इंटरव्यू करते हैं. साथ ही फिल्मों के रिव्यू भी देते हैं. इनका शो बॉलीवुड किस्से भी काफी पॉपुलर है. टीवी में भी इनका एंटरटेनमेंट और प्रोग्रामिंग के शोज में लंबा अनुभव रहा है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज्म का कोर्स किया. साल 2007 में उन्होंने स्टार न्यूज से करियर की शुरुआत की थी. करीब 3 साल टीवी टुडे नेटवर्क में भी काम कर चुके हैं. पढ़ने और घूमने के शौकीन हैं. नए लोगों से मिलना जुलना, नई नई जगहें देखना पसंद है. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. अपनी पोस्ट्स और वीडियो के जरिए लोगों से जुड़े रहते हैं.
Read More
ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख के बर्थडे पर 2 नवंबर को होगा बड़ा धमाका? सिद्धार्थ आनंद के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
शाहरुख के बर्थडे पर 2 नवंबर को होगा बड़ा धमाका? सिद्धार्थ आनंद के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
'राइज एंड फॉल 2' में मचा बवाल, इरीना रुदाकोवा हुईं बाहर, भाई तहसीन से भिड़े शहजाद पूनावाला
'राइज एंड फॉल 2' में मचा बवाल, इरीना रुदाकोवा हुईं बाहर, भाई तहसीन से भिड़े शहजाद पूनावाला
Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: बॉलीवुड हसीनाओं ने पिया के नाम से रचाई मेहंदी, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान की तस्वीरें आईं सामने
लाइव: बॉलीवुड हसीनाओं ने पिया के नाम से रचाई मेहंदी, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान की तस्वीरें आईं सामने
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मकोका के तहत 11 आरोपियों पर केस दर्ज, रिमांड के लिए कोर्ट में पेशी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मकोका के तहत 11 आरोपियों पर केस दर्ज, रिमांड के लिए कोर्ट में पेशी

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget