एक्सप्लोरर

पायल घोष ने लिया था ऋचा चड्ढा का नाम, अब अभिनेत्री ने कानूनी कार्रवाई शुरू की

चड्ढा ने ट्विटर पर अपनी वकील सवीना बेदी सच्चर के बयान को साझा किया. बयान में वकील ने कहा है, ''हमारे मुवक्किल ने उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की है और वह अपने कानूनी अधिकारों का उपयोग करेंगी.''

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने सोमवार को कहा कि अभिनेत्री पायल घोष द्वारा मीटू मामले में उनका नाम "अपमानजनक" तरीके से घसीटे जाने के बाद उन्होंने "उचित" कानूनी कार्रवाई शुरू की है. घोष ने फिल्मकार अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है और कश्यप ने इस आरोप को "निराधार" करार दिया है.

एबीएन तेलुगु को जारी एक वीडियो में, घोष ने दावा किया कि यह घटना 2014-2015 में हुई थी. ऋषि कपूर-परेश रावल अभिनीत फिल्म ‘पटेल की पंजाबी शादी’ से हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री ने यह भी दावा किया कि कश्यप ने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ अपने संबंध के बारे में बताया था. अभिनेत्री ने दावा किया कि कश्यप के चड्ढा सहित अन्य महिला कलाकारों के साथ अंतरंग संबंध रहे हैं.

चड्ढा ने ट्विटर पर अपनी वकील सवीना बेदी सच्चर के बयान को साझा किया. बयान में वकील ने कहा है, ''हमारे मुवक्किल ने उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की है और वह अपने कानूनी अधिकारों का उपयोग करेंगी.'' गौरतलब है कि घोष ने अपना ट्वीट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को टैग करते हुए कश्यप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.

घोष ने ट्वीट में कहा था, ''अनुराग कश्यप ने मेरे साथ बुरी तरह जबर्दस्ती की. प्रधानमंत्री कार्यालय और नरेन्द्र मोदी जी कार्रवाई कीजिए तथा देश इस रचनात्मक व्यक्ति में छिपे शैतान को देखे. मुझे पता है कि यह मुझे नुकसान पहुंचा सकता है और मेरी सुरक्षा को खतरा है. कृपया मदद कीजिए.'' घोष के इन आरोपों को फिल्मकार अनुराग कश्यप ने खारिज करते हुए इन्हें ‘‘निराधार’’ करार दिया.

इस बीच, कश्यप की पूर्व पत्नी एवं फिल्म संपादक आरती बजाज, फिल्म जगत से अभिनेत्री तापसी पन्नू, हंसल मेहता, मोहम्मद जीशान अयूब, टिस्का चोपड़ा, सुरवीन चावला और निर्देशक अनुभव सिन्हा उनके फिल्मकार के समर्थन में सामने आए हैं. इन लोगों ने कश्यप को कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने का श्रेय भी दिया है.

ये भी पढ़ें:

अक्षय कुमार ने शेयर किया फिल्म 'बेलबॉटम' का नया लुक, दिखाई दिया खिलाड़ी का दमदार अंदाज

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget