एक्सप्लोरर

ममता की महारैली: यशवंत सिन्हा का मोदी सरकार पर हमला, कहा- मुद्दा मोदी नहीं हैं, मुद्दे ही मुद्दा हैं

इसी रैली में हार्दिक पटेल ने कहा कि हमें आने वाली पीढ़ी को बचाना है और इसके लिए सभी को साथ आना होगा. उन्होंने सुभाष चंद्र बोष के नारे की तर्ज पर नारा दिया, कहा कि सुभाष बाबू लड़े थे गोरों से, हम लड़ेंगे चोरों से.

कोलकाता: लोकसभा चुनवाव से पहले विपक्षी एकता की ताकत दिखाने के लिए ममता बनर्जी ने आज कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में विपक्ष की महारैली बुलाई है. इस रैली में 22 पार्टियों के नेता हिस्सा ले रहे हैं, मंच से एक बाद एक नेता मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं. वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे दिग्गज नेता यशवंत सिन्हा ने भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया. विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा कि मोदी मुद्दा नहीं हैं आज मुद्दे ही मुद्दा हैं. मुझे जीवन में अब कुछ नहीं चाहिए बस एक लड़ाई बाकी है, इस सरकार को हटाना है.

रैली में क्या बोले यशवंत सिन्हा? यशवंत सिन्हा ने कहा, ''हम जानते हैं कि पछले 56 महीने में इस देश में जो कुछ हुआ है उससे सबसे बड़ा खतरा देश के लोकतंत्र पर खड़ा हुआ है. आज कोई भी ऐसी लोकतांत्रिक संस्था नहीं है जिसको इन्होंने बर्बाद करने में कोई कसर छोड़ी हो. इसलिए देश में लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए हम सब यहां इकट्ठे हुए हैं.''

य़शवंत सिन्हा ने कहा, ''आज मैं कहना चाहता हूं कि आज हमारे सामने मोदी मुद्दा नहीं हैं, आज मुद्दे ही मुद्दा हैं. वो चाहते हैं कि हम मोदी को मुद्दा बनाएं लेकिन हमें मुद्दों को मुद्दा बनाना चाहिए. देश की आर्थिक व्यवस्था चौपट हो गई है. ये पहली सरकार है आजादी के बाद जो आंकड़ों के साथ छेड़छाड़ करती है, हम सरकार में रहे लेकिन कभी आंकड़ों को सजाकर, बढ़ा-चढ़ा कर पेश करो.''

यशवंत सिन्हा ने कहा, ''देश को तोड़ने और समाज को छिन्न-भिन्न करने का इनका इरादा है. अगर आप सरकार का विरोध करते हैं तो तुरंत ये कहा जाता है कि आप देशद्रोही हैं, जैसे सरकार की चापलूसी करना देशप्रेम है और उसका विरोध करना देशद्रोह. '

''कश्मीर के मुद्दे का हल बंदूक की गोली से नहीं होगा, प्यार की बोली से होगा. इसके बाद पहले तो हमें देशद्रोही कहा गया, पिर कहा गया कि मैं पाकिस्तान का एजेंट हूं. अगर प्यार की बोली की बात करना पाकिस्तान का एजेंट होना है तो फिर इस देश में क्या बचा? देश आज एक बहुत खतरनाक मोड़ पर खड़ा है.''

रैली में कौन कौन शामिल हुआ? ममता की ‘यूनाइटेड इंडिया रैली’ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल, बीएएसपी के संतीश चंद्र मिश्रा, कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे और अभिषेक मनु सिंघवी शामिल हो रहे हैं. इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा, उनके बेटे एवं कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, शरद पवार, फारुक अब्दुल्ला, शरद यादव, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन और अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गेगोंग अपांग समेत 20 से अधिक राष्ट्रीय नेता कोलकाता पहुंचे हैं.

कड़ा पहरा रैली की भारी सफलता को सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं. बड़े-बड़े मंचों के अलावा, 20 टॉवर खड़े गए हैं और 1,000 माइ्क्रोफोन और 30 एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं ताकि दर्शक नेताओं को साफ तौर पर देख और सुन सकें.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के लिए रैली वाले स्थान के अंदर और आस-पास 10,000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है और 400 पुलिस पिकेट लगाए गए हैं. राज्य भर से तृणमूल कांग्रेस के लाखों समर्थक और कार्यकर्ता कोलकाता पहुंचे हैं. पुलिस ने बताया कि रैली स्थान के आस-पास वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
Lock upp 2 Written Updates (4th July): 'लॉक अप 2' में कंगना रनौत की एंट्री, श्रेष्ठा अय्यर हुईं बाहर, पढ़ें पूरा अपडेट
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन, पढ़ें पूरा अपडेट
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
Lock upp 2 Written Updates (4th July): 'लॉक अप 2' में कंगना रनौत की एंट्री, श्रेष्ठा अय्यर हुईं बाहर, पढ़ें पूरा अपडेट
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन, पढ़ें पूरा अपडेट
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
Embed widget