एक्सप्लोरर

HP Election 2022: पहली बार चुनाव लड़ रहे रघुबीर सिंह, सामने है पिता की विरासत संभालने की जिम्मेदारी, 'जानू की झप्पी' से जीत रहे जनता का दिल

Himachal Pradesh Election 2022: रघुबीर सिंह बाली, के राजनीतिक करियर का ये पहला चुनाव है. कांग्रेस पार्टी की टिकट पर वो नगरोटा बगवां से चुनाव लड़ रहे हैं. यहां से उनके पिता चार बार विधायक रहे हैं.  

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में अमीर उम्मीदवारों की कमी नहीं है. चुनावी हलफनामें में कई उम्मीदवारों ने अपनी चल अचल संपत्ति का ब्यौरा दिया है. इसके आधार पर हमें पता चला कि कौन कितना अमीर कैंडिडेट है. आज हम ऐसे ही एक उम्मीदवार की बात करेंगे जो हिमाचल प्रदेश से तीसरे सबसे अमीर उम्मीदवार हैं. इनका नाम है रघुबीर सिंह बाली और इनकी उम्र है 43 साल.

रघुबीर सिंह बाली, के राजनीतिक करियर का ये पहला चुनाव है. कांग्रेस पार्टी की टिकट पर वो नगरोटा बगवां से चुनाव लड़ रहे हैं. यहां से उनके पिता जीएस बाली चार बार विधायक रहे हैं.  रघुबीर सिंह बाली को लोग क्षेत्र में "जानू" के नाम से जानते हैं.

पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली का पिछले साल 29 अक्टूबर को निधन हो गया था. उनको कांग्रेस का एक मजबूत नेता और मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जाता था. उन्हें कांग्रेस के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के खिलाफ नेताओं के एक गुट का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता था. उनका 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया. ऐसा माना जाता है कि यदि वे जीवित होते, तो 8 जुलाई, 2021 को वीरभद्र सिंह के निधन के बाद पार्टी की कमान संभालने के लिए पार्टी की पसंद होते.

रघुबीर सिंह बाली ने पहली बार चुनाव लड़ने को लेकर क्या कहा

रघुबीर सिंह बाली ने पहली बार चुनाव लड़ने को लेकर इंडियन एक्प्रेस से कहा,“मैंने विधानसभा चुनाव लड़ने के बारे में कभी नहीं सोचा था. अपने पिता को हिमाचल के मुख्यमंत्री के रूप में देखना मेरा सपना था. अफसोस की बात है कि भगवान ने ऐसा नहीं होने दिया. वह अक्सर मुझसे राज्य की राजनीति पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहते थे. मैं उनसे कहता था कि वह राज्य को संभाल रहे हैं और मुझे इसे देखने की जरूरत नहीं है. लेकिन अब, मुझे उनके निर्वाचन क्षेत्र, उनके लोगों की देखभाल करनी है.''

निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार करते हुए, रघुबीर सिंह अपने दिवंगत पिता की तरह कर रहे हैं, वो जनता के सामने झुकते हैं और अपने से बड़े लोगों के पैर छूते हैं, उन्हें गले लगाते हैं. इसे 'जानू की झप्पी' के नाम से जाना जाता है. उन्होंने कहा कि मुझे अपने पिता के गढ़ में लोगों का इतना प्यार मिल रहा है कि मैं उनका ऋणी हूं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget