एक्सप्लोरर

WB Panchayat Election 2023 Voting Live: हिंसा के बाद पश्चिम बंगाल में कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही वोटिंग, गृह मंत्रालय को रिपोर्ट देने दिल्ली पहुंचे राज्यपाल

Bengal Panchayat Election 2023 Live: बंगाल में आज फिर कुल 697 बूथों पर मतदान होना है. 8 जुलाई को मतदान के दौरान हुई हिंसा के बाद चुनाव आयोग ने ये फैसला लिया है. यहां पढ़ें वोटिंग से जुड़ा हर अपडेट.

Key Events
West Bengal Panchayat Election 2023 Repoling Live Updates WB Panchayat Chunav Violence Mamata Banerjee WB Panchayat Election 2023 Voting Live: हिंसा के बाद पश्चिम बंगाल में कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही वोटिंग, गृह मंत्रालय को रिपोर्ट देने दिल्ली पहुंचे राज्यपाल
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव 2023
Source : PTI

Background

WB Panchayat Election 2023 Voting Live: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए शनिवार (8 जुलाई) को मतदान हुआ था. इस दौरान कई जिलों से हिंसक घटनाएं सामने आईं. हिंसक झड़पों में कुल 15 लोगों की मौत हुई. इसके बाद से ही राज्य में तमाम राजनीतिक दल एक दूसरे पर इसका आरोप लगा रहे हैं. 

मतदान खत्म होने के बाद राज्य चुनाव आयुक्त (SEC) राजीव सिन्हा ने शनिवार की शाम को कहा था कि सुपरवाइजर और रिटर्निंग अधिकारियों से रिपोर्ट मिलने के बाद वोट से छेड़छाड़ की शिकायतों पर गौर करने और हिंसा वाली जगहों पर फिर से मतदान पर फैसला करेंगे. 

मतदान के दौरान हुई हिंसा को ध्यान में रखते हुए रविवार (9 जुलाई) को पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग ने घोषणा की कि उन सभी बूथों पर सोमवार (10 जुलाई) को फिर से मतदान होगा जहां ग्रामीण चुनावों के लिए मतदान रद्द घोषित कर दिया गया है. एसईसी ने रविवार शाम को एक बैठक की, जिसमें वोट से छेड़छाड़ और हिंसा की रिपोर्टों का अध्ययन किया गया. 

कुल 604 बूथों पर होना है मतदान 

अधिकारियों ने बताया कि जिन जिलों में पुनर्मतदान की घोषणा की गई, उनमें सबसे ज्यादा मुर्शिदाबाद में 175 बूथ हैं, इसके बाद मालदा में 112 बूथ हैं. हिंसा प्रभावित नादिया में 89 बूथों पर पुनर्मतदान होगा, जबकि उत्तर में और दक्षिण 24 परगना जिलों में 46 और 36 बूथों पर पुनर्मतदान होगा. कुल 697 बूथों पर आज मतदान होना है. 

केंद्रीय सुरक्षाबलों की निगरानी में होगा मतदान 

बता दें कि, शनिवार को 74 हजार पंचायतों के लिए वोटिंग हुई थी. इस दौरान जमकर हिंसा हुई और पोलिंग बूथों पर मारपीट, बूथ लूटने और आगजनी करने की घटनाएं सामने आईं थी. हिंसा में कई लोगों की मौत भी हुई और कई लोग घायल हो गए.

अब चुनाव आयोग ने कई बूथों को चिह्नित करते हुए आज दोबारा वोटिंग कराने का फैसला किया है. इसके लिए तैयारियों पूरी कर ली गई हैं. मतदान केंद्रीय सुरक्षाबलों की निगरानी में कराया जाएगा.

08:57 AM (IST)  •  10 Jul 2023

पंचायत चुनाव: 696 बूथों पर पुनर्मतदान जारी

पश्चिम बंगाल में 19 जिलों के 696 बूथों पर सोमवार सुबह 7 बजे पुनर्मतदान जारी है. यहां हिंसा के बीच करीब 18 लोगों की मौत के बाद पंचायत चुनाव के लिए मतदान रद्द घोषित कर दिया गया था. हर बूथ पर राज्य पुलिस के अलावा चार केंद्रीय बल के जवान तैनात होंगे. जिन जिलों में पुनर्मतदान हो रहा है, हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद में सबसे अधिक 175 बूथ हैं, इसके बाद मालदा में 109 बूथ हैं.

09:07 AM (IST)  •  10 Jul 2023

West Bengal Panchayat Re-Poll: चुनाव के बीच बंगाल के राज्यपाल दिल्ली पहुंचे

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव वाले दिन जमकर हिंसा हुई थी. आज 696 बूथों पर फिर मतदान हो रहा है. इस बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस दिल्ली पहुंचे हैं जो गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं. अधिकारियों का कहना है कि राज्यपाल हिंसा की रिपोर्ट अमित शाह को सौंप सकते हैं.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget