एक्सप्लोरर

Vidhan Sabha Chunav Natije 2018: बीजेपी के प्रदर्शन से संबित पात्रा दिखे मायूस, कहा- मैं चिंतित हूं

बीजेपी के इस प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा भी मायूस दिखे. मध्यप्रदेश में मामला फंसने पर संबित पात्रा ने कहा कि, थोड़े देर और इंतजार करने की आवश्यक्ता है. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी को काउंटिंग पूरे होने का इंतजार करना चाहिए जिसके बाद ही स्पष्ट तस्वीर सामने आ पाएगी.

नई दिल्ली: पांच राज्यों (मध्य प्रदेश, राजस्‍थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम) में तीन घंटों के नतीजे सामने आ चुके हैं जहां बीजेपी से उसके तीन राज्यों की कमान छिनती हुई दिख रही हैं. कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीतने की कगार पर है. तो वहीं तेलंगाना और मिजोरम से भी बीजेपी के लिए कोई अच्छी खबर नहीं आती दिख रही है. इसपर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा भी चिंतित और मायूस दिखे.

मध्यप्रदेश में मामला फंसने पर संबित पात्रा ने कहा कि, थोड़े देर और इंतजार करने की आवश्यक्ता है. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी को काउंटिंग पूरे होने का इंतजार करना चाहिए जिसके बाद ही स्पष्ट तस्वीर सामने आ पाएगी. तीनों राज्य छिनता हुआ देख संबित ने कहा कि, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में 15 सालों तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही. कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए संबित ने कहा कि सुबह से शाम तक कांग्रेस पार्टी ने एंटी इनकंबेंसी का राग भी अलापा था. उसके बावजूद बीजेपी का रेस में बने रहना ये दिखाता है कि पार्टी आज भी कितनी मजबूत है. संबित ने आगे कि भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही मैदान में डट कर लड़ी है इसलिए हमें अंतिम नतीजों का इंतजार करना चाहिए.

सरकार बनाने को लेकर जब संबित से पूछा गया कि क्या वो बीएसपी से हाथ मिलाएंगे? इसपर संबित ने जवाब दिया कि ये फैसला मैं नहीं लेता क्योंकि मैं एक प्रवक्ता हूं इसलिए पार्टी इसका निर्णय लेगी. संबित ने मायूसी जताते हुए कहा कि, मायूस होना स्वाभिक है क्योंकि तीनों राज्य हमारे गढ़ रहें हैं. और अगर इस प्रकार के नतीजे दिख रहें हैं तो जरूर थोड़ी चिंता करने की जरूरत है. संबित ने अंत तक यही कहा कि हमें नतीजों का अभी और इंतजार करना चाहिए क्योंकि अंत में कुछ भी हो सकता है.

संबित ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के नतीजे देख हमें तकलीफ हो रही है. पहले पोल में हमें कम सीटें दिखाई गई थी लेकिन अभी ये सीटें ज्यादा है. इससे समझा जा सकता है कि पार्टी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने कहा कि, ओठों और कप के बीच काफी दूरी होती है. इसपर कांग्रेस को निशाना साधते हुए संबित ने कहा कि कांग्रेस के लिए अभी प्याला थोड़ा दूर है.

आज ही के दिन कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे राहुल गांधी इस पर संबित से जब पूछा गया कि कांग्रेस का प्रदर्शन भी आज काफी अच्छा रहा है. संबित ने कहा कि, कांग्रेस और बीजेपी की आमने सामने टक्कर है. वहीं राजस्थान में भी 5 सालों में सत्ता का परिवर्तन होता है. इसलिए हमनें एक चुनावी युद्ध लड़ा है.  2019 के पहले कांग्रेस भारत मुक्त बनाने पर संबित ने कहा कि, मुक्त भारत का अर्थ अमित शाह जी बता चुके हैं और हम इसपर आगे बढ़ रहें हैं. अब इन पांचों राज्यों के चुनाव में एंटी इनकंबेंसी के बावजूद बीजेपी डट कर लड़ रही है. और प्रधानमंत्री के प्रचार के दम पर हम 90 सीटों तक पहुंच रहें हैं. इससे पता चलता है कि बीजेपी कैसे लड़ रही है. वहीं हमें अभी भी उम्मीद है कि बीजेपी अंत में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget