एक्सप्लोरर

UP Election: बीएसपी सुप्रीमो मायावती बोलीं- लोगों के लिए ये फैसले की घड़ी, बेहतर विकल्प चुनने का है मौका

UP 1st Phase Election: बीएसपी सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने कहा कि यह फैसले की घड़ी है कि यूपी में आने वाले 5 साल आपके लिए पहले की तरह ही लाचारी भरे होंगे या आप अपना उद्धार खुद करने योग्य बनेंगे.

UP 1st Phase Assembly Election: उत्तर प्रदेश में आज पहले चरण का मतदान हो रहा है. 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इस बीच बीएसपी (BSP) अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) ने लोगों से वोटिंग (Voting) की अपील की है. मायावती ने कहा है कि गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई से मुक्ति के लिए विकल्प चुनने का बेहतर मौका है. उन्होंने कहा कि लोगों के लिए आज का दिन काफी अहम है. ये फैसले की घड़ी है. आपको तय करना है कि दुख और लाचारी का जीवन जीना है या खुद के कल्याण के लिए बेहतर विकल्प ढूंढना है.

लोगों के सामने बेहतर विकल्प तलाशने का मौका

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने चुनाव को लेकर ट्वीट किया, ''यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पश्चिमी यूपी में 11 जिलों के 58 विधानसभा क्षेत्रों में आज प्रथम चरण के मतदान में आप सभी का हार्दिक स्वागत. यह फैसले की घड़ी है कि यूपी में आने वाले पांच वर्ष आपके लिए पहले की तरह ही दुख और लाचारी भरे होंगे या आप अपना उद्धार स्वयं करने योग्य बनेंगे.

'गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई से लोग त्रस्त'

मायावती ने एक और ट्वीट में लिखा, ''बीएसपी सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति का मूवमेन्ट है जिसका लक्ष्य गरीबों, मजदूरों, किसानों, छोटे व्यापारियों व अन्य मेहनतकश समाज को लाचार व गुलाम जिन्दगी से मुक्ति दिलाकर उन्हें सत्ता में उचित भागीदार बनाना है, जो भाजपा, सपा व कांग्रेस आदि पार्टियों के बूते की बात नहीं.

पहले चरण में 58 सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने ये भी कहा कि उत्तर प्रदेश और केंद्र की बीजेपी (BJP) सरकार खासकर गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, गड्ढों वाली सड़क, बिजली, सफाई जैसी ज्वलन्त समस्याओं के प्रति शुतुरमुर्ग की तरह मुंह छिपाए बैठे रहने का अपराध कर रही है. मायावती ने कहा कि लोगों के पास अब सरकार बदलने का ही एक मात्र विकल्प. बीएसपी बेहतर विकल्प है. बता दें कि यूपी में पहले चरण के चुनाव (UP First Phase Polling) में कुल 58 विधानसभा सीटों पर 623 प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत अजमाने के लिए उतरे हैं. इन प्रत्याशियों में से 73 महिला उम्मीदवार हैं. पहले चरण में 2.28 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे.

ये भी पढ़ें:

UP Election: यूपी की 58 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने की ये अपील

UP Election 2022 Voting LIVE: यूपी में पहले चरण की 58 सीटों पर वोटिंग जारी, कई जगहों पर EVM खराब, बाद में बदली गईं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget