एक्सप्लोरर

UP Fourth Phase Voting: चौथे चरण के लिए मतदान हुआ पूरा, 60 फीसदी से ज्यादा हुई वोटिंग

इस चरण में कुल 624 उम्मीदवार मैदान में हैं. चौथे चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है, उनमें प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक (लखनऊ कैंट), मंत्री आशुतोष टंडन (लखनऊ पूर्वी) भी हैं.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत नौ जिलों की 59 सीटों पर आज मतदान हुआ. चौथे चरण के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है. चुनाव आयोग के एप के मुताबिक चौथे चरण में 60.70 फीसदी मतदान हुआ है. निर्वाचन आयोग के ऐप से प्राप्त जानकरी के मुताबिक, पीलीभीत में 67.16 फीसदी, लखीमपुर खीरी में 65.54 प्रतिशत, सीतापुर में 62.66 फीसदी, हरदोई में 58.99 प्रतिशत, उन्नाव में 57.73 फीसदी, लखनऊ में 56.96 प्रतिशत, रायबरेली में 61.90 फीसदी, बांदा में 57.74 प्रतिशत और फतेहपुर में 60.07 फीसदी वोट पड़े.

राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ. समाजवादी पार्टी ने लखनऊ, उन्नाव, हरदोई और सीतापुर में मतदान में धांधली किये जाने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की. इस चरण में कुल 624 उम्मीदवार मैदान में हैं. चौथे चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है उनमें प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक (लखनऊ कैंट), मंत्री आशुतोष टंडन (लखनऊ पूर्वी) पूर्व मंत्री सपा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा (सरोजिनी नगर), उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल (हरदोई) शामिल हैं. 

इसके अलावा नेहरू-गांधी परिवार का ‘गढ़’ माने जाने वाले रायबरेली में भी चौथे चरण में मतदान हुआ. यहां कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई अदिति सिंह एक बार फिर मैदान में हैं. आयोग द्वारा निष्पक्ष, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिये व्यापक इंतजाम एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है. कोविड-19 के मद्देनजर मतदेय स्थलों पर थर्मल स्कैनर, सेनिटाइजर, दस्ताने, मास्क,, पीपीई किट, साबुन, पानी वगैरह की व्यवस्था की गई है.

चौथे चरण के चुनाव में कुल 24,643 मतदान स्थल और 13,817 मतदान केन्द्र बनाये गये. मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग द्वारा 57 सामान्य प्रेक्षक, नौ पुलिस प्रेक्षक तथा 18 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किये. इसके अतिरिक्त 1,712 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 210 जोनल मजिस्ट्रेट, 105 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 3,110 ‘माइक्रो ऑब्जर्वर’ भी तैनात किये गये.

इस चरण में जिन 59 सीटों पर मतदान हुआ है, उनमें से 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 51, समाजवादी पार्टी ने चार, बहुजन समाज पार्टी ने तीन सीटें जीती थीं, जबकि एक सीट भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के खाते में गई थी. 2017 में, इन सीटों पर 62.55 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2019 के लोकसभा चुनावों में 60.03 प्रतिशत वोट पड़े थे. कोविड-19 के मद्देनजर मतदान स्थलों पर थर्मल स्कैनर, सेनेटाइजर, मास्क, फेस शील्ड, पीपीई किट, साबुन, पानी वगैरह की व्यवस्था की गई थी.

 ये भी पढ़ें - पीएम मोदी ने अखिलेश यादव को बताया घोर परिवारवादी, बोले- हम परिवार वाले नहीं, लेकिन...

ये भी पढ़ें - UP Election 2022: कौशांबी में पीएम मोदी का बड़ा दावा - चौथे चरण में जीत का चौका मारने के लिए बीजेपी तैयार, विपक्ष पर भी साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget