एक्सप्लोरर

UP Election 2022: कौशांबी में पीएम मोदी का बड़ा दावा - चौथे चरण में जीत का चौका मारने के लिए बीजेपी तैयार, विपक्ष पर भी साधा निशाना

PM Modi Kaushambi: पीएम मोदी ने कहा कि, आज उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का मतदान हो रहा है. यूपी की जनता भाजपा और NDA की जीत का चौका मारने के लिए आगे बढ़ रही है.

UP Fourth Phase Polling: यूपी चुनाव के लिए चौथे दौर की 59 सीटों के लिए वोटिंग जारी है. लेकिन आने वाले पांचवें चरण के लिए लगातार प्रचार अभियान जारी है. इस बीच पीएम मोदी (PM Narendra Modi) यूपी के कौशांबी पहुंचे. जहां उन्होंने सभी को एकजुट होने का मंत्र दिया. वहीं एक बार फिर समाजवादी पार्टी पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए निशाना साधा. इसके अलावा पीम मोदी ने ये भी दावा किया कि चौथे चरण में बीजेपी जीत का चौका मारने के लिए बढ़ रही है. 

लोगों का एकजुट होना जरूरी - पीएम 
पीएम मोदी ने कहा कि, आज उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का मतदान हो रहा है. यूपी की जनता भाजपा और NDA की जीत का चौका मारने के लिए आगे बढ़ रही है. जो लोग सोचते हैं कि यूपी के लोग बंट जाएंगे. उन्हें जवाब देने के लिए यूपी के लोग आज फिर पोलिंग बूथ पर लंबी लंबी कतार लगाकर खड़े हैं. उन्होंने आगे कहा कि, कोई भी देश हो, कोई भी प्रदेश हो, अगर उसे आगे बढ़ना है, तो लोगों को एकजुट होना ही होता है. भारत और यूपी के तेज विकास के लिए हम सभी का एकजुट बने रहना, हम सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत जरूरी है. 

ये भी पढ़ें - पीएम मोदी ने अखिलेश यादव को बताया घोर परिवारवादी, बोले- हम परिवार वाले नहीं, लेकिन...

'परिवारवादियों ने विकास के लिए तरसा दिया'
विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, कौशांबी महाभारत, रामायण, पुराणों तक में प्रसिद्ध नगरी है. लेकिन घोर परिवारवादियों के राज में कौशांबी को विकास के लिए तरसा दिया गया. ये हमारी डबल इंजन की सरकार है, जो पूरी ईमानदारी से कौशांबी के विकास में जुटी है. कौशांबी को बौद्ध सर्किट से जोड़ने का काम भी हमारी सरकार ने ही किया है. कौशांबी में ही राम वन गमन पथ योजना का काम भी तेजी से चल रहा है. हम कौशांबी सहित पूरे प्रदेश की समृद्धि, प्रगति और संस्कृति के लिए काम कर रहे हैं. 

पीएम मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, पहले की सरकारों में गरीब के लिए भेजा अनाज माफिया के पास पहुंच जाता था. दुकान के सामने कब राशन बांटने की तारीख लिखी और कब राशन खत्म हो गया एक गरीब को पता ही नहीं चलता था. उनके मंत्री, सांसद, विधायक यह सारे परिवारवादी टोलियां गरीबों का राशन लूटने में शामिल रहते थे.

फिर किया आतंकवाद का जिक्र

इतना ही नहीं पीएम मोदी ने यहां भी आतंकवाद का जिक्र किया और कहा कि, इन लोगों को राष्ट्र के सम्मान से जुड़ी हर बात से दिक्कत है. आजादी के बाद राष्ट्र को मजबूती देने का सबसे बड़ा काम किसी ने किया तो वो सरदार पटेल ने किया.
सरदार पटेल जी के सम्मान में हमने उनकी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा बनवाई है. ये लोग आतंक के सामने आंख पर पट्टी बांधकर बैठ जाने वाले लोग हैं. ये लोग देशहित को दांव पर रखकर वोट खोजते रहते हैं, इसलिए ये आतंक को कभी खत्म नहीं कर सकते.

ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने बहराइच में योगी पर कसा तंज, बोले- जो गर्मी निकालने की बात कर रहे थे, वे ठंडे हो गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget