एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव में राम मंदिर के मुद्दे को लेकर उमा भारती ने दिया जवाब, जानें क्या कहा

Uma Bharti: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का बीजेपी को फायदा होगा या नहीं... इस सवाल पर उमा भारती ने कहा कि, राम जन्मभूमि पर हम लोग फायदा-नुकसान नहीं देखते हैं.

Uma Bharti interview: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता उमा भारती इस बार यूपी चुनावों में ज्यादा नहीं दिखाई दे रही हैं. उनके ऐसे पीछे रहने को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं. अब उमा भारती ने एबीपी न्यूज के साथ खास बातचीत में खुद इन सवालों के जवाब दिए हैं. उमा भारती ने कहा कि वो कई चुनावी दौरे कर रही हैं. लगातार जनसभाएं भी कर रही हैं. ऐसा नहीं है कि वो चुनाव से दूर हैं. 

राम के नाम पर नहीं मांगते वोट - उमा 
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का बीजेपी को फायदा होगा या नहीं... इस सवाल पर उमा भारती ने कहा कि, राम जन्मभूमि पर हम लोग फायदा-नुकसान नहीं देखते हैं. हमने हर मेनिफेस्टो में राम मंदिर निर्माण का वादा किया. हमने कभी भी नहीं सोचा कि इसका फायदा होगा या नुकसान होगा. उमा भारती ने कहा कि, सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पूरे देश ने स्वीकार किया है. उससे पूरे देश में भारत की छवि काफी बेहतर हुई. राम देश की पहचान हैं और आस्था का विषय हैं. 

चुनाव लड़ने पर भी दिया जवाब
उमा भारती ने चुनाव लड़ने को लेकर भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि, जब 2018 में मैंने कहा था कि मैं 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगी तो मैंने उसके साथ ये भी कहा था कि मैं 2024 में चुनाव लडूंगी. ये बहुत पुरानी बात है. मैं जरूर चुनाव लडूंगी. मैं मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ी हूं. लोकसभा का चुनाव भी लड़ा है. ये पार्टी तय करेगी कि कहां से मुझे चुनाव लड़ना है. 

विपक्ष पर उमा भारती का हमला

उमा भारती ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि, ये लोग राम मंदिर में मत्था टेकने की बात कर रहे हैं. इनमें और हम में एक अंतर है, ये लोग कुर्सी के लिए वहां जाते हैं और हम श्रद्धा के लिए. हम कुर्सी छोड़ने के बाद भी वहां गए. यूपी चुनाव को लेकर उमा भारती ने कहा कि, यूपी के लोगों ने पूरे पांच साल अमन चैन की जिंदगी जी है. सपा के लोगों ने मकानों और दुकानों पर कब्जा कर लिया था. विकास रुका हुआ था. लोगों ने दो चीजों से मुक्ति पाई, एक तो अपराध से और दूसरा भ्रष्टाचार से मुक्ति मिली है. 

ये भी पढ़ें - 

Elections 2022: चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को दी बड़ी राहत, अब पूरी क्षमता से हो सकेंगी रैलियां और रोड शो

UP Election 2022: पीएम मोदी बोले- टफ टाइम में टफ लीडर होना जरूरी होता है, दारोगा और शिक्षक का भी किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget