एक्सप्लोरर

'हम तो जलवे और मोहब्बत बरकरार रखेंगे', राहुल-प्रियंका की फोटो शेयर कर मतभेदों की बातों पर कांग्रेस का वार

राहुल गांधी ने आज कहा कि जब वे (भाजपा) कहते हैं कि हमारे 70 वर्षों में कुछ नहीं हुआ, तो उनका वास्तव में मतलब था कि इन 70 वर्षों में अंबानी, अदानी के लिए कुछ नहीं हुआ.

यूपी के सियासी रण में लगातार हमलों और आरोपो का दौर जारी है. कांग्रेस ने बीजेपी की तरफ से राहुल-प्रियंका के बीच मतभेद की बातों को लेकर एक बार फिर जवाब दिया है. आज प्रियंका और राहुल गांधी दोनों ने ही अमेठी में एक जनसभा को संबोधित किया. वहीं कांग्रेस ने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि अमेठी के साथ पारिवारिक रिश्ता है, इस रिश्ते को हम उम्र भर निभाएंगे. कांग्रेस वाली अमेठी कांग्रेस वाली अमेठी ही रहेगी. राहुल- प्रियंका की फोटो के साथ कांग्रेस की तरफ से लिखा गया कि मतभेदों की बात करते हैं जो, वो जलन बरकरार रखिए. क्योंकि हम तो जलवे और मोहब्बत बरकरार रखेंगे.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अमेठी में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जब वे (भाजपा) कहते हैं कि हमारे 70 वर्षों में कुछ नहीं हुआ, तो उनका वास्तव में मतलब था कि इन 70 वर्षों में अंबानी, अदानी के लिए कुछ नहीं हुआ. याद रखें भारत के सबसे बड़े अरबपति रोजगार नहीं देते, छोटे दुकानदार, व्यापारी और किसान रोजगार पैदा करते हैं. 

 

राहुल गांधी ने कहा कि भारत के रोजगार क्षेत्र की रीढ़ पीएम नरेंद्र मोदी और उनके दोस्तों ने तोड़ी है. राहुल बोले कि आप देखेंगे कि आने वाले समय में इस देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा, आप जितना चाहें, उन्हें पढ़ाएं. COVID के दौरान किसी ने मेरी नहीं सुनी, लेकिन आपने गंगा में शव देखे.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पूरा उत्तर प्रदेश जानता है कि भारत के प्रधानमंत्री आकर वोट लेने के लिए कुछ भी बोल जाएंगे. पूरा देश जानता है कि नरेंद्र मोदी ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया था और फिर तीन काले कानून लागू किए. इन क़ानूनों का लक्ष्य था, कि जो आज किसानों को मिलता हैं वह उनसे छीनकर भारत के सबसे बड़े 4-5 अरबपतियों को दे दिया जाएं.

राहुल गांधी ने कहा, "2014 में पीएम मोदी कहते थे कि 2 करोड़ रोजगार युवाओं को दूंगा. किसानों की आमदनी दुगनी करने की बात करते थे. वो कहना चाहते थे कि 70 साल पर अंबानी अडानी के लिए कुछ नहीं हुआ. पूरा यूपी जानता है कि नरेंद्र मोदी जुमलेबाज हैं. वोट लेने के लिए कुछ भी बोल सकते हैं. काले कानून लाने का लक्ष्य किसानों से छीनकर अरबपतियों को दिया जाने का था."

वहीं अमेठी में प्रियंका गांधी ने जनसभा में कहा कि आप (सार्वजनिक) अपनी परिस्थितियों के लिए खुद जिम्मेदार हैं. आप भटक जाते हैं और आंखें बंद करके वोट करते हैं. आपका वोट एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, बुद्धिमानी से चुनें, क्योंकि आपको अगले 5 वर्षों तक पछताना पड़ सकता है. यह आपके विकास का समय है.

यह भी पढ़ेंः यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की टेलीफोन पर बातचीत के बाद जानें मॉस्को ने क्या कहा

ये भी पढ़ें- Russia Ukraine War: यूक्रेन में खाने के सामान के लिए मारा मारी, पानी की भी किल्लत, ATM में पैसा खत्म, भारतीयों ने सुनाई आपबीती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
Embed widget