एक्सप्लोरर

Assembly Elections: यूपी के मंत्री का तंज, बोले- इस बार बनी BJP की सरकार तो ओवैसी जेनऊ धारण कर जपेंगे राम नाम

UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि राज्य में बीजेपी सरकार बनी तो असदुद्दीन ओवैसी जनेऊ धारण करके राम नाम जपने लगेंगे.

UP Assembly Elections: उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी (Bhupendra Singh Chowdhary) ने रविवार को दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में बीजेपी की दोबारा सरकार बनने पर एआईएमआईएम (AIMIM) के मुखिया ओप सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) जनेऊ धारण करके राम नाम जपने लगेंगे. 

चौधरी ने शामली में आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की. चौधरी ने इस बयान के बारे में बताया "मैंने सभा में मौजूद लोगों से कहा था कि अगर आप प्रदेश में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ की सरकार बनवाते हैं तो एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी जनेऊ धारण करते हुए नजर आएंगे और राम नाम का जाप करेंगे."

राहुल गांधी जनेऊ धारण करके अपना गोत्र बता रहे हैं- भूपेंद्र सिंह चौधरी

इस सवाल पर कि उन्हें आखिर क्यों लगता है कि ओवैसी ऐसा करेंगे, चौधरी ने कहा "हम अपना एजेंडा आगे बढ़ा रहे हैं. हमारे एजेंडे के मुताबिक अखिलेश यादव मंदिरों में जा रहे हैं और कांग्रेस नेता राहुल गांधी जनेऊ धारण करके हर किसी को अपना गोत्र बता रहे हैं. यह हमारी विचारधारा का प्रभाव है जिसकी वजह से लोगों ने अपना अपना एजेंडा छोड़ दिया है." उन्होंने कहा "जो लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते थे, अल्पसंख्यकों की बात करते थे, जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व को स्वीकार नहीं किया और न्यायालय में शपथ पत्र देकर कहा कि राम एक काल्पनिक पात्र हैं अब वही लोग जनेऊ धारण कर रहे हैं और एक मंदिर से दूसरे मंदिर घूम रहे हैं."

पागलपन भरे बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा- ओवैसी

इस बारे में पूछे जाने पर ओवैसी ने कहा "आखिर लोगों को हो क्या गया है? अगर कोई शख्स फुजूल का बयान देता है तो आप उस पर मेरी प्रतिक्रिया क्यों चाहते हैं? मैं ऐसे पागलपन भरे बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता." गौरतलब है कि ओवैसी की पार्टी ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है. ओवैसी मुसलमानों से खुद को एक राजनीतिक ताकत के रूप में विकसित करने के लिए अपना एक नेतृत्व तैयार करने की बात कह रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget