एक्सप्लोरर

UP Election Result 2022: रुझानों में चार राज्यों में BJP की जीत को लेकर जश्न में डूबे पार्टी कार्यकर्ता, यूपी में प्रचंड बहुमत की ओर

Uttar Pradesh Assembly Election Result 2022: बीजेपी के लखनऊ दफ्तर में कार्यकर्ताओं ने होली खेलते हुए नारेबाजी की. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता 'यूपी में का बा? 'यूपी में बाबा' के नारे लगाते रहे.

Uttar Pradesh Assembly Election Result 2022: पांच राज्यों में हुए चुनाव के नतीजे अब साफ होते दिख रहे हैं. पंजाब को छोड़कर बाकी चार राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है. ऐसे में देश भर के बीजेपी कार्यकर्ता गदगद हैं. रुझान के मुताबिक, यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दोबारा बीजेपी की वापसी हो रही है. यूपी में बीजेपी ने रुझानों में स्पष्ट तौर पर बहुमत हासिल कर लिया है. ऐसे में बीजेपी कार्यकर्ता लखनऊ कार्यालय में जश्न मना रहे हैं. 

बीजेपी के लखनऊ दफ्तर में कार्यकर्ताओं ने होली खेलते हुए नारेबाजी की. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता 'यूपी में का बा? 'यूपी में बाबा' के नारे लगाते रहे. वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहरी सीट से 12 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं.

 
रुझानों में चार राज्यों में बीजेपी की सरकार बनते देख बेंगलुरू में भी बीजेपी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं. बेंगलुरू में बीजेपी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ता जश्न मनाते नजर आए. वहीं, रुझानों में बीजेपी की सरकार बनते देख गोरखपुर में जश्न शुरू हो गया है. गोरखनाथ मंदिर में कार्यकर्ता डांस कर रहे हैं.

अब तक के रुझानों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी से बीजेपी बहुत आगे चल रही है. फिलहाल बीजेपी गठबंधन 270 सीटों पर आगे है. वहीं, समाजवादी पार्टी गठबंधन 124, बीएसपी 5 और अन्य 3 सीटों पर आगे चल रही है. यूपी में बीजेपी की जीत को लेकर मथुरा से बीजेपी सासंद हेमा मालिनी ने कहा, "महंगाई आगे पीछे होती रहती है. कोई भी सरकार आती है, तो मुद्दा ये है कि महिलाओं को सुरक्षा दे रहें हैं या नहीं, महिलाएं पिछली सरकार में काफी परेशान थी. अब महिलाएं हर क्षेत्र में सुरक्षित हैं."

बता दें कि सीएम योगी गोरखपुर सीट से आगे चले रहे है, तो वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू विधानसभा क्षेत्र से पीछे चल रहे हैं. केशव प्रसाद मौर्य़ा के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने पल्लवी पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है.

ये भी पढ़ें-

Election Results 2022 Latest News Live: पांच राज्यों में कौन बनेगा सिकंदर, किसे मिलेंगी कितनी सीटें, जानें पल-पल के अपडेट्स

UP Election Result 2022: यूपी के रुझानों को देख जश्न की तैयारी में जुटी BJP, कार्यकर्ताओं को दिल्ली दफ्तर पहुंचने के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget