एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बीजेपी के बड़े नेता 26 जनवरी के बाद मैदान में उतरेंगे, कैराना के बाद अमित शाह अब जाएंगे मथुरा

UP Poll 2022: अमित शाह आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के प्रचार अभियान की देखरेख का काम सौंपा गया है. शाह 2014, 2019 के लोकसभा चुनाव और 2017 विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के मुख्य सूत्रधार थे

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब एक महीने से भी कम समय रह गया है. सूत्रों से जानकारी मिली है कि 26 जनवरी के के बाद मैदान में बीजेपी के तमाम बड़े नेता चुनावी मैदान में उतरेंगे. अमित शाह (Amit Shah) ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कैराना से पिछले हफ्ते अपना घर-घर चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया था. सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि कैराना के बाद अब अमित शाह मथुरा जाएंगे. 27 जनवरी को अमित शाह मथुरा (Mathura) और गौतम बुद्धनगर (Noida) रहेंगे. वहीं केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) 27 जनवरी को बागपत और गाजियाबाद रहेंगे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जनवरी को कैराना (Kairana) गए थे. वहां उन्होंने 2017 से पहले हिंदुओं के कथित ‘पलायनके मुद्दे का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था कि कैराना के लोग अब डर में नहीं रह रहे हैं. कानून व्यवस्था की संतोषजनक स्थिति विकास की प्राथमिक शर्त है और योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश में इसे सुनिश्चित किया है.

कड़ाके की ठंड के बीच बारिश से भीगी गलियों में शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ घर-घर प्रचार किया था. इस दौरान उनके साथ कैराना से बीजेपी उम्मीदवारत् मृगांका सिंह, गन्ना मंत्री सुरेश राणा सांसद प्रदीप चौधरी भी मौजूद थे. शाह के साथ जो बीजेपी कार्यकर्ता थे उन्होंने भगवा टोपी पहन रखी थी और भाजपा का चुनाव चिन्ह लिया हुआ था. शाह ने इस दौरान लोगों को बीजेपी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए पर्चे बांटे. शाह ने घर-घर जाकर लोगों से आगामी 10 फरवरी को बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की थी.

यूपी में 300 सीट जीतने का दावा

विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश में शाह का यह पहला राजनीतिक कार्यक्रम था. शाह ने कहा कि 2014 के बाद वह पहली बार कैराना आए हैं. उन्होंने कोविड के कारण घर-घर जाकर संपर्क किया. उन्होंने विश्वास जताया कि बीजेपी 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा में 300 सीटें जीतेगी. उन्होंने सड़कों, हवाई अड्डों और चिकित्सा कॉलेजों के निर्माण और गरीबों के लिए रसोई गैस का प्रावधान, शौचालय, कोविड के दौरान मुफ्त टीके और मुफ्त राशन सहित सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को गिनाया.

शाह को फिर से आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के प्रचार अभियान की देखरेख का काम सौंपा गया है, क्योंकि ऐसा समझा जाता है कि उन्हें राज्य में जाति समीकरण की अच्छी समझ है और व्यक्तिगत रूप से सभी निर्वाचन क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय है. अमित शाह 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों और राज्य में 2017 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी की शानदार जीत के मुख्य सूत्रधार थे. उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा.

ये भी पढ़ें-

सीएम योगी ने पाकिस्तान का नाम लेकर समाजवादी पार्टी पर किया बड़ा हमला, बोले- इनके नस-नस में दौड़ रहा तमंचावाद

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी होने में इस वजह से हुई देरी, अमरिंदर सिंह के खिलाफ इन्हें टिकट मिलना तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget