एक्सप्लोरर

UP ByPolls 2024: न मोदी, न शाह, अयोध्या में हार का बदला खुद लेंगे योगी आदित्यनाथ!

UP ByPolls 2024: उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. अयोध्या के मिल्कीपुर को सबसे हॉट सीट माना जा रहा है, क्योंकि यहां के पूर्व विधायक अवधेश प्रसाद को ही पार्टी ने प्रभारी बनाया है.

UP By Election 2024: लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी अयोध्या क्या हारी, मीम बनाने वालों को बैठे-बिठाए मुद्दा मिल गया. रही-सही कसर स्टैंडअप कॉमेडियंस ने पूरी कर दी, जिनको इस हार नें हंसने-हंसाने का मौका दे दिया, लेकिन अब बीजेपी इस हार का बदला लेने की तैयारी में है और ये बदला न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेना है और न ही गृहमंत्री अमित शाह को. अयोध्या की हार का बदला लेने की जिम्मेदारी खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उठाई है, जिन्होंने तय किया है कि बीजेपी को अयोध्या में हराने वाले सपा नेता अवधेश प्रसाद को उनके ही घर में मात दी जाए, जिसका जरिया उत्तर प्रदेश में होने जा रहा उपचुनाव बनेगा.

उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. इनमें से कानपुर की सीसामऊ सीट ऐसी है, जिसके विधायक इरफान सोलंकी को सजा हो गई है, तो उनकी विधायकी चली गई है और अब वहां उपचुनाव होना है. वहीं 9 सीटें ऐसी हैं, जिनके विधायक अब सांसद बन गए हैं और अब वहां उपचुनाव होना है.

मिल्कीपुर कैसे बन गया सबसे हॉट सीट

इन्हीं में से एक है अयोध्या की मिल्कीपुर सीट, जिसके विधायक अवधेश प्रसाद अयोध्या से सांसद बन गए हैं. अब मिल्कीपुर में उपचुनाव होना है और इस उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अवधेश प्रसाद को ही मिल्कीपुर का प्रभारी बना दिया है. बीजेपी और खास तौर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास यही मौका है, जब वो अवधेश प्रसाद की विधानसभा सीट पर अपनी पार्टी को जिताकर लोकसभा में हुई हार का बदला ले सकें. लिहाजा मिल्कीपुर सीट पर बीजेपी का प्रभारी और कोई नहीं, बल्कि खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं.

चुनाव की तारीख भले ही घोषित नहीं हुई है, लेकिन सीएम योगी लगातार अयोध्या के दौरे कर रहे हैं, मिल्कीपुर के दौरे कर रहे हैं और हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं कि अवधेश प्रसाद और उनके प्रत्याशी को मिल्कीपुर में मात दी जा सके ताकि बीजेपी के पास ये कहने के लिए हो जाए कि उन्होंने अयोध्या की हार का बदला ले लिया है.

हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए चुनौती आसान नहीं है. क्योंकि एक और सीट है, जहां पर कमान खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ही संभालनी पड़ी है और वो सीट है अंबेडकरनगर की कटेहरी. सपा नेता लालजी वर्मा यहां के विधायक हुआ करते थे, वो अब सांसद हो गए हैं. इस सीट को भी सीएम योगी ने अपनी प्रतिष्ठा की सीट बना ली है. यहां भी उनका मुकाबला सपा के कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव से होना है, जो कटेहरी के प्रभारी हैं.

अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा लगी है दांव पर

अब अगर इन दोनों सीटों पर बीजेपी की जीत हो जाती है, तब तो अयोध्या की हार का बदला लेने वाली बात बीजेपी कह पाएगी, लेकिन अगर चूक हुई तो न सिर्फ बीजेपी बल्कि खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी सवाल खड़े हो जाएंगे. हालांकि इन दोनों ही सीटों पर मायावती ने भी अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. भतीजे आकाश आनंद की पार्टी में वापसी के बाद मायावती भी इस उपचुनाव को लेकर खासी सक्रिय हैं. मिल्कीपुर-कटेहरी में मायावती के प्रत्याशी राम गोपाल कोरी और अमित वर्मा न सिर्फ बीजेपी और योगी आदित्यनाथ को परेशान करेंगे, बल्कि सपा मुखिया अखिलेश यादव और शिवपाल यादव की प्रतिष्ठा भी दांव पर लग जाएगी.

फूलपुर सीट पर टिकी है सबकी निगाहें

बाकी तो और भी आठ सीटें हैं, जहां चुनाव होने हैं. इनमें भी एक सीट करहल हॉट सीट बनी है, क्योंकि वहां से विधायक रहे अखिलेश यादव अब सांसद हो गए हैं. करहल की जिम्मेदारी अखिलेश यादव खुद लें या न लें, उसे तो उनकी प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा ही जाएगा. वहीं बीजेपी की ओर से करहल के प्रभारी उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक हैं, तो जाहिर है कि दबाव तो उनपर भी होगा. उत्तर प्रदेश में प्रयागराज की फूलपुर, मिर्जापुर की मझवां, कानपुर की सीसामऊ, संभल की कुंदरकी, गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर और बिजनौर की मीरापुर पर भी चुनाव होने हैं, लेकिन इनमें भी सबसे ज्यादा नजर प्रयागराज की फूलपुर सीट पर है, क्योंकि यहां के प्रभारी एक और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हैं.

ऐसे में ये पूरा उपचुनाव न सिर्फ बीजेपी और सपा के बीच लड़ा जाना है, बल्कि लड़ाई यूपी बीजेपी की अपनी भी है, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को भी खुद को साबित करना है. और इन तीनों बड़े नेताओं का प्रदर्शन ही ये तय करने वाला है कि यूपी में सरकार बड़ा है या संगठन.

ये भी पढ़ें :  कोलकाता रेप मामले में RJD सांसद मनोज झा ने बंगाल के राज्यपाल पर साधा निशाना, बोले- राजनीति का रास्ता न बनाएं

अविनाश राय एबीपी लाइव में प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. अविनाश ने पत्रकारिता में आईआईएमसी से डिप्लोमा किया है और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रैजुएट हैं. अविनाश फिलहाल एबीपी लाइव में ओरिजिनल वीडियो प्रोड्यूसर हैं. राजनीति में अविनाश की रुचि है और इन मुद्दों पर डिजिटल प्लेटफार्म के लिए वीडियो कंटेंट लिखते और प्रोड्यूस करते रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget