एक्सप्लोरर

UP उपचुनाव के बाद AIMIM कार्यकर्ताओं पर हुआ केस! असदुद्दीन ओवैसी ने CM योगी को लेकर कह दी ये बात

AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने UP के मुजफ्फरनगर स्थित ककरौली में पुलिस पर पथराव और हमला करने के आरोप में AIMIM कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए मुकदमे को झूठा बताया है.

Owaisi On Yogi Adityanath: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मुजफ्फरनगर स्थित ककरौली क्षेत्र में पुलिस पर पथराव मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जमकर निशाना साधा है. असदुद्दीन ओवैसी ने योगी आदित्यनाथ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि योगी का प्रशासन "कुशासन" में बदल चुका है और उनकी सरकार का रवैया पक्षपातपूर्ण है.

असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है  "मीरापुर, मुज़फ्फरनगर के ककरौली गांव में झूठे केस लगा कर AIMIM के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है. कम अज़ कम 80 कार्यकर्ताओं पर केस लगाया गया है. वो ख़्वातीन जिन्होंने चुनाव के दौरान पुलिस की गुंडागर्दी के ख़िलाफ़ हिम्मत दिखाई थी, उन पर भी झूठे मुक़दमे लगाये हैं.  योगी का प्रशासन नहीं कुशासन है".

AIMIM कार्यकर्ताओं को बनाया जा रहा निशाना 
AIMIM चीफ अदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मीरापुर, मुज़फ्फरनगर के ककरौली गांव में 80 से अधिक AIMIM कार्यकर्ताओं पर झूठे केस दर्ज किए गये हैं. यह कार्रवाई कथित तौर पर पुलिस की ओर से उनके खिलाफ आवाज उठाने के लिए की गई है. ओवैसी ने दावा किया कि जो महिलाएं चुनाव के दौरान पुलिस की "गुंडागर्दी" के खिलाफ आवाज उठा रही थीं, उन पर भी झूठे मुकदमे लगाए गए हैं.

लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों पर हमला
ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रशासन को "कुशासन" करार दिया और कहा कि यह सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ काम कर रही है. उन्होंने राज्य सरकार पर दमनकारी नीतियों को लागू करने का आरोप लगाया और इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का संकेत दिया.

100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश के  मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिये 20 नवंबर 2024 को मतदान हुआ था. इस दौरान ककरौली क्षेत्र में पुलिस पर पथराव करने और हमला करने के आरोप में सपा और एआईएमआईएम के 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें: Gautam Adani Bribery Case: गौतम अडानी रिश्वत केस पर मची रार, बीजेपी और विपक्ष का एक दूसरे पर वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
Embed widget