एक्सप्लोरर

UP Assembly Election 2022: 'यूपी की सत्ता में लौटे तो देंगे 18 हजार रुपये सालाना पेंशन', यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा एलान

UP Elections: अखिलेश यादव ने कहा, हम गरीब महिलाओं को 18 हजार रुपये प्रति वर्ष यानी 1500 रुपये प्रति महीने की पेंशन देने का काम करेंगे.

Akhilesh Yadav Press Conference: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि अगर हम सत्ता में आए तो समाजवादी पेंशन फिर से शुरू की जाएगी.  अखिलेश यादव ने कहा, हम गरीब महिलाओं को 18 हजार रुपये प्रति वर्ष यानी 1500 रुपये प्रति महीने की पेंशन देने का काम करेंगे. अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि सपेरा समुदाय के लोगों से सपा का खास लगाव रहा है. हम सत्ता में लौटे तो एक्सप्रेस-वे के किनारे एक स्नेक चार्मर्स विलेज बनाएंगे. अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार 6 हजार रुपये सालाना नहीं बल्कि 18 हजार रुपये सालाना देंगे. उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा खाते समाजवादी पार्टी ने खुलवाए थे. 

इसके अलावा अखिलेश यादव ने अपर्णा यादव के बीजेपी में शामिल होने पर भी राय रखी. उन्होंने अपर्णा यादव को बीजेपी जॉइन करने की बधाई दी है. अखिलेश यादव ने बताया कि नेताजी ने अपर्णा को समझाने की काफी कोशिश की. मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं. उम्मीद है कि वह हमारी विचारधारा बीजेपी में ले जाएंगी. अखिलेश यादव ने कहा कि जो भी नेता बीजेपी से सपा में आ रहे हैं, उनका अपना एक जनाधार है. 

Akhilesh on Aparna Yadav: अपर्णा यादव के बीजेपी में शामिल होने के बाद अखिलेश ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

अखिलेश यादव कहां से चुनाव लड़ेंगे, इसका भी उन्होंने थोड़ा संकेत दिया. उन्होंने कहा कि मैं आजमगढ़ की जनता से परमिशन लेकर ही चुनाव लड़ूंगा. अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा, समाजवादी सरकार ने अगर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे डिजाइन नहीं किया होता तो पीएम भी वहां हवाईजहाज से उतर नहीं पाते.

अखिलेश ने आरोप लगाते हुए कहा, 'बीजेपी को मालूम था कि सब वर्चुअल होने वाला है. उन्होंने पहले ही स्टूडियो बना लिए हैं और उपकरण ले लिए हैं'. सपा सुप्रीमो ने कहा, 'छोटे दल इस तरह कैसे प्रचार कर पाएंगे. लोकतंत्र में भेदभाव नहीं होना चाहिए. हम लगातार चुनाव आयोग के नियमों का पालन कर रहे हैं. 

UP Assembly Elections: योगी के लड़ने का दबाव या पार्टी की इच्छा? किन कारणों से अखिलेश ने बनाया विधानसभा चुनाव लड़ने का मूड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget