एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव: उद्धव ठाकरे का दावा- सरकार में पावर नहीं होने के बावजूद उसे गिराने की कोशिश नहीं की

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: साथ मिलकर चुनाव लड़ रही बीजेपी-शिवसेना के मतभेद एक बार फिर से सामने आ गए हैं.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: विधानसभा चुनाव में बीजेपी और शिवसेना साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं. सहयोगी होने के बावजूद दोनों पार्टियां एक दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ती. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि सरकार में सहयोगी होने पर भी उनकी पार्टी के पास कोई खास शक्तियां नहीं रहीं. लेकिन तमाम तकरार के बावजूद उन्होंने कभी सरकार गिराने की कोशिश नहीं की.

पार्टी प्रमुख ने कहा कि किसी गठबंधन में दोनों पार्टियों को सावधानी बरतने की जरूरत होती है. उद्धव ठाकरे ने दावा किया है कि शिवसेना जनता से जुड़े मुद्दे उठाना जारी रखेगी. शिवसेना प्रमुख ने कहा कि अगर आने वाले चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन जीत जाता है तो दोनों मिल कर बेहतर प्रशासन और सुशासन देंगे.

नहीं की सरकार गिराने की कोशिश

फसल बीमा के मुद्दे पर पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह जनता से जुड़े मुद्दों को उठाते हैं. उन्होंने कहा, ''जब सरकार अपनी उपलब्धियों का प्रचार करती है, तो जमीन पर किए गए काम दिखते हैं. मैं सरकार के समक्ष जनता के मुद्दे उठाता रहूंगा.''

उद्धव ने कहा, ''क्या मैंने धोखा दिया या सरकार को गिराने के लिए षडयंत्र नहीं रचा. हम बिना किसी शक्ति के पिछले पांच साल से सरकार में हैं. हमारे बीच मतभेद थे और हमें जहां कहीं भी गलत लगा हमने अपनी आवाज उठाई.'' उन्होंने कहा कि गठबंधन जारी रखने के लिए बीजेपी और शिवसेना को सावधानी बरतने की जरूरत है. उनकी पार्टी ने महाराष्ट्र के हित में बीजेपी के साथ गठबंधन किया है.

उद्धव ठाकरे ने कहा कि आगे होने वाले विधानसभा चुनाव में शिवसेना को महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर लड़ने के लिए तैयार रहना होगा. बता दें कि शिवसेना महाराष्ट्र में 124 सीटों पर चुनाव लड़ी रही है, जबकि बीजेपी ने 150 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं.

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होना है. विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

महाराष्ट्र चुनाव: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल पर बाहरी होने के आरोप लगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget