एक्सप्लोरर

Pradyot Kishore Manikya Debbarma: राजसी घराने का वो शख्स जो त्रिपुरा चुनाव में बना 'किंगमेकर', प्रद्योत देबबर्मा बनवाएंगे BJP की सरकार? जानिए कैसे

Pradyot Kishore Manikya Debbarma: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव नतीजे आने के साथ ही वहां एक राजघराने के युवा चेहरे प्रद्योत माणिक्य देबबर्मा का नाम किंगमेकर के रूप में सामने आ रहा है. इनके बारे में जानिए.

Election 2023: पूर्वोत्तर भारत में हुए त्रिपुरा (Tripura), नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं. यहां रुझानों में बीजेपी (BJP) को नगालैंड और त्रिपुरा में बहुमत मिल गया है. वहीं, त्रिपुरा की क्षेत्रीय पार्टी टिपरा मोथा (TIPRA Motha) ने भी 11 सीटों पर बढ़त बना रखी है. इसी पार्टी के नेता हैं- प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा (Pradyot Kishore Manikya DebBarma).

जैसे-जैसे चुनाव नतीजों की तस्वीर साफ हो रही है, 44 वर्षीय प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा के नाम की चर्चा तेज होती जा रही है. ऐसा इसलिए है, क्योंकि टिपरा मोथा के नेताओं ने त्रिपुरा में सरकार बनाने के लिए बीजेपी को समर्थन देने की बात कही है. रुझानों में बीजेपी अकेले ही 33 सीटों पर आगे चल रही है. हालांकि, यह संख्या पिछली बार आई सीटों से 11 कम है. और 11 सीटें मिलती दिख रही हैं- टिपरा मोथा को. ऐसे में जब यह खबर आई कि टिपरा मोथा, बीजेपी के साथ आने को राजी है तो बीजेपी-टिपरा मोथा गठबंधन सरकार बनने की चर्चा तेज हो गई हैं.

किशोर माणिक्य देबबर्मा होंगे किंगमेकर!
पोल-पंडित 'किंग मेकर' के तौर पर किशोर माणिक्य देबबर्मा का नाम ले रहे हैं. माना जा रहा है कि यदि बीजेपी को बहुमत नहीं मिला तो देबबर्मा राज्य में किंग मेकर की भूमिका में होंगे. क्योंकि, बीजेपी किसी हाल में सत्ता गंवाना नहीं चाहेगी. बीजेपी और किशोर माणिक्य देबबर्मा की नजदीकी से जुड़ी एक और बात यह है कि किशोर माणिक्य देबबर्मा ईसाई नहीं हैं, अपितु वह कई दफा हिंदू हितों की बात करते देखे गए हैं. उनके माथे पर लगा लाल टीका यह जाहिर करने के लिए काफी माना जा रहा है कि वे अन्य दलों के बजाए बीजेपी का दामन जल्द थामेंगे.

बीजेपी का साथ निभाने को तैयार
बता दें कि किशोर माणिक्य देबबर्मा पूर्वोत्तर में राजाओं के घराने से ताल्लुक रखते हैं. उनके बाप-दादा राजा रहे हैं. स्थानीय स्तर पर उनकी आदिवासी मतदाताओं के बीच काफी लोकप्रियता है. जनता के हित में उन्होंने त्रिपुरा में कई कैंपेन भी चलाए हैं. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी से गठबंधन के सवाल पर आज उनकी ओर से कहा गया, "बीजेपी यदि जनजातियों के लिए मजबूती से हमारे साथ खड़ी होगी तो हम उसे समर्थन देंगे."

यह भी पढ़ें:  त्रिपुरा की धनपुर सीट से बीजेपी की प्रतिमा भौमिक आगे, मेघालय में कोनराड संगमा पीछे, जानें VIP कैंडिडेट का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget