एक्सप्लोरर

TMC Candidates List: 'अगर पता होता तो', टीएमसी से टिकट न मिलने पर अर्जुन सिंह नाराज, क्या बीजेपी में करेंगे वापसी?

Lok Sabha Election: टीएमसी की लिस्ट आने के बाद बगावत शुरू हो गई है. बैरकपुर से टिकट न मिलने पर सांसद अर्जुन सिंह ने ममता बनर्जी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है. उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया.

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया. लेकिन इसमें बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह का नाम नहीं है. टीएमसी ने इस सीट से विधायक और ममता सरकार में मंत्री पार्थ भौमिक को मैदान में उतारा है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या अर्जुन सिंह बीजेपी में घर वापसी करेंगे. दूसरी ओर अर्जुन सिंह के समर्थकों ने टिकट न मिलने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. 

अर्जुन सिंह पहले टीएमसी में थे. 2019 लोकसभा चुनाव में उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया था.इसके बाद वे बीजेपी में शामिल हो गए थे. अर्जुन सिंह ने बीजेपी के टिकट पर बैरकपुर से जीत हासिल की थी. हालांकि, चुनाव जीतने के बाद 2022 में वे टीएमसी में वापस आ गए थे. अब टीएमसी से टिकट न मिलने पर उनके एक बार फिर बीजेपी में लौटने के कयास लगाए जा रहे हैं. 

टिकट न मिलने पर जताई नाराजगी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन सिंह ने टिकट न मिलने पर नाराजगी जताई है. उन्होंने टीएमसी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया. अर्जुन सिंह ने कहा कि अगर उन्हें पता होता कि टीएमसी से टिकट नहीं मिलेगा, तो वे वापस नहीं लौटते. उधर, अर्जुन सिंह के समर्थकों ने टायर जलाकर और नारेबाजी कर नाराजगी जाहिर की.

टिकट न मिलने पर अर्जुन सिंह ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा, मैंने कहा था कि मैं बैरकपुर से चुनाव लड़ूंगा. बैरकपुर से बाहर नहीं जाएंगे. लेकिन मुझे टिकट नहीं दिया गया. मुझे अफसोस है कि पार्टी ने कहा था कि मुझे बैरकपुर से टिकट दिया जाएगा, लेकिन अब टिकट नहीं दिया गया. 

क्या बीजेपी में करेंगे वापसी?

टिकट न मिलने पर आगे क्या करेंगे, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया. हालांकि, अर्जुन सिंह ने कहा कि वे अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से बात करेंगे, इसके बाद ही कोई फैसला करेंगे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget