एक्सप्लोरर

Telangana Election 2023: तेलंगाना पुलिस ने 577 करोड़ रुपये से ज्यादा का सामान किया जब्त, चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए हो रहा खेल

Telangana Assembly Elections 2023: तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा की 119 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. अभी वहां बीआरएस की सरकार है और के. चंद्रशेखर राव प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं.

Telangana Election 2023 Date: तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. राजनीतिक दल वोटरों को अपनी ओर खींचने के लिए जहां एक तरफ रैली, जनसभा और रोड शो का सहारा ले रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ वोटरों क लुभाने के लिए धन और शराब के इस्तेमाल का मामला भी सामने आ रहा है.

तेलंगाना पुलिस ने 30 नवंबर को होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से 577 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अब तक जब्त की है. चुनाव अधिकारियों ने बुधवार (15 नवंबर) को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जब्ती में नकदी, शराब, कीमती धातुएं, ड्रग्स और विभिन्न वस्तुएं शामिल हैं.

पुलिस अब तक क्या-क्या कर चुकी है बरामद

तेलंगाना चुनाव कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना पुलिस अभी तक करीब 200,00,39,979 रुपये की नकदी, 88,81,85,407 रुपये की शराब, 32,64,39,084 रुपये मूल्य का गांजा, अन्य दवाएं व कीमती धातुएं जब्त कर चुकी है. सोना, चांदी, हीरे सहित विभिन्न मुफ्त वस्तुएं जैसे लैपटॉप, वाहन, कुकर, साड़ी आदि की अनुमानित कीमत करीब 2,55,85,59,776 रुपये बताई जा रही है. यही नहीं, पिछले 24 घंटों में ही इस तरह की अनुमानित कीमत करीब 5,51,75,255 रुपये है.

फ्री सामान बांटने को लेकर पिछले दिनों हुई थी झड़प

बता दें कि  पिछले दिनों वोटरों के बीच फ्री का सामान बांटने की लोकर कांग्रेस और बीआरएस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हो गई थी. नगरकुर्नूल जिले के अचमपेट निर्वाचन क्षेत्र में शनिवार रात (11 नवंबर) को बीआरएस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच यह बड़ी झड़प हुई थी. इसमें कई लोग घायल हो गए थे. झड़प की शुरुआत तब हुई थी जब बीआरएस उम्मीदवार गुव्वुला बलराजू की कार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोका. कांग्रेस वर्कर्स का कहना था कि बीआरएस नेता कार में नकदी ले जा रहे हैं, इसलिए वह वाहन की जांच करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Elections 2023: 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे विश्व गुरु हैं जो...' BJP पर हमला बोलते-बोलते ये क्या बोल गए कांग्रेस के जयराम रमेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget