एक्सप्लोरर

Telangana Election 2023: 458 करोड़ रुपये के साथ गोपाल रेड्डी हैं तेलंगाना के सबसे अमीर उम्मीदवार, 5 साल में 45 पर्सेंट बढ़ी संपत्ति

Telangana Election: कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी ने 2018 में मुनुगोडे से विधानसभा चुनाव लड़ते वक्त अपनी संपत्ति 314 करोड़ रुपये बताई थी. 2014 लोकसभा चुनाव में 66 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी.

Telangana Election 2023 Date: तेलंगाना में नामांकन का आज (10 नवंबर) आखिरी दिन है. अधिकतर प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन कर लिया है. प्रत्याशियों की ओर से दाखिल किए गए एफिडेविट के मुताबिक, 458 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ कांग्रेस के कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं.

नलगोंडा जिले के मुनुगोडे निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे राजगोपाल रेड्डी ने गुरुवार को साथ चुनाव अधिकारियों के सामने अपने नामांकन पत्र के साथ जो हलफनामा दिया है, उसमें उन्होंने अपनी पारिवारिक संपत्ति 458.37 करोड़ रुपये घोषित की है.

297.36 करोड़ रुपये की है चल संपत्ति

उनके पास 297.36 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है. इनमें हाथ में नकदी, बैंक जमा, 239.31 करोड़ रुपये की बुक वैल्यू के साथ सुशी इंफ्रा एंड माइनिंग लिमिटेड के शेयर शामिल हैं. उनकी पत्नी के. लक्ष्मी के पास 4.18 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है. राजगोपाल रेड्डी के पास 108.23 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी के पास 48.60 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. इनमें कृषि और गैर-कृषि भूमि और वाणिज्यिक भवन शामिल हैं.

4.14 करोड़ रुपये की है देनदारी

उन पर कुल 4.14 करोड़ रुपये की देनदारी है. हलफनामे के अनुसार, 2022-23 में उनकी आय 71.17 करोड़ रुपये है, जो 2021-22 में करीब 1.52 करोड़ रुपये थी. राजगोपाल रेड्डी ने अपने हलफनामे में विभिन्न राज्यों में प्राप्त 16 कॉन्ट्रैक्ट जो सुशी इंफ्रा एंड माइनिंग लिमिटेड को मिला है, का विवरण भी प्रस्तुत किया है.

2018 के बाद से 45 पर्सेंट बढ़ी कुल संपत्ति 

2018 के बाद से उनकी कुल संपत्ति 45 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई है. 2018 में उन्होंने मुनुगोडे से विधानसभा चुनाव लड़ते वक्त अपनी संपत्ति 314 करोड़ रुपये घोषित की थी. 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ते समय कांग्रेस नेता ने 66 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी. राजगोपाल रेड्डी 2009 से 2014 तक लोकसभा के सदस्य थे. 2018 में कांग्रेस के टिकट पर मुंगोडे से वह विधानसभा के लिए चुने गए. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और विधानसभा से इस्तीफा दे दिया.

बीच में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में हुए थे शामिल

पिछले साल वह भाजपा में शामिल हो गए. हालांकि वह पिछले साल नवंबर में हुआ उपचुनाव हार गए थे. कांग्रेस सांसद कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी के भाई राजगोपाल रेड्डी कुछ दिन पहले कांग्रेस में लौटे और मुनुगोडे से फिर से टिकट हासिल किया.

पैला शेखर रेड्डी दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार

सत्तारूढ़ पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के पैला शेखर रेड्डी राज्य के दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार हैं. वह भोंगिर विधानसभा क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं, उनके पास 227 करोड़ रुपये की संपत्ति है. शेखर रेड्डी रियल एस्टेट बिजनेस से जुड़े हैं. तीसरे नंबर पर दुब्बाक से बीआरएस उम्मीदवार प्रभाकर रेड्डी हैं. उनके पास 197 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

ये भी पढ़ें

प्रमोशनल कॉल और फालतू के मैसेजेस से हैं परेशान? ऐसे कर पाएंगे बंद, TRAI ने लागू किया DCA रूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pawan Singh News: एमएलसी कैंडिडेट बनने के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे पवन सिंह, बोले- 'पार्टी मेरी मां...'
पटना: एमएलसी कैंडिडेट बनने के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे पवन सिंह, बोले- 'पार्टी मेरी मां...'
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का बहरामपुर सीट छोड़ने का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन

वीडियोज

Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar
Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing
US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pawan Singh News: एमएलसी कैंडिडेट बनने के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे पवन सिंह, बोले- 'पार्टी मेरी मां...'
पटना: एमएलसी कैंडिडेट बनने के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे पवन सिंह, बोले- 'पार्टी मेरी मां...'
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का बहरामपुर सीट छोड़ने का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
Explained: 'गॉडजिला' एल नीनो आ रहा है... 2026 का मौसम कितना भयानक हो सकता है और भारत पर इसका क्या असर पड़ेगा?
'गॉडजिला' एल नीनो आ रहा है... 2026 का मौसम कितना भयानक हो सकता है और भारत पर इसका क्या असर?
मुंबई के मरीन ड्राइव अचानक समुद्र से बहकर आया विशाल जीव, देखने वालों की लगी भीड़- वीडियो वायरल
मुंबई के मरीन ड्राइव अचानक समुद्र से बहकर आया विशाल जीव, देखने वालों की लगी भीड़- वीडियो वायरल
Embed widget