एक्सप्लोरर

Telangana Election 2023: चुनाव प्रचार के दौरान फिर भिड़े कांग्रेस और बीआरएस कार्यकर्ता, जानिए कोंडांगल में इस बार क्यों हुई झड़प

Election News: इस झड़प के बाद BRS कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र रेड्डी की अगुवाई में धरना दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने किसी तरह भीड़ को हटाया. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

Telangana Election 2023 Date: तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के मामले बढ़ते जा रहे हैं. मंगलवार (15 नवंबर) को कोंडांगल विधानसभा क्षेत्र के कोस्गी मंडल में उस समय तनाव पैदा हो गया, जब चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कथित तौर पर बीआरएस नेताओं की कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया.

बताया गया है कि बीआरएस के कार्यकर्ता चुनाव प्रचार के लिए कारों में सवार होकर गोस्गी जा रहे थे. तभी कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया. आरोप है कि बाइक सवार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीआरएस नेताओं के कारों पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ.

बीआरएस कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर किया हंगामा

इस घटना की जानकारी मिलते ही बीआरएस उम्मीदवार पटनम नरेंद्र रेड्डी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे. नरेंद्र रेड्डी के नेतृत्व में बीआरएस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर सर्कल पर धरना दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शन के दौरान बीआरएस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी के खिलाफ नारेबाजी भी की. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करते हुए प्रदर्शनकारियों को शांत किया. पुलिस का कहना है कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

11 नवंबर को भी हुई थी दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

इससे पहले दोनों पार्टियों के समर्थक 11 नवंबर को भी एक-दूसरे के सामने आ गए थे. तब नगरकुर्नूल जिले के अचमपेट निर्वाचन क्षेत्र में 11 नवंबर की रात को बीआरएस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच बड़ी झड़प हुई थी. इसमें कई लोग घायल हो गए थे. झड़प की शुरुआत तब हुई जब बीआरएस उम्मीदवार गुव्वुला बलराजू की कार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोका. कांग्रेस वर्कर्स का कहना था कि बीआरएस नेता कार में नकदी ले जा रहे थे, इसलिए वह वाहन की जांच करना चाहते थे. इसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई और नौबत मारपीट तक पहुंच गई.

ये भी पढ़ें

Telangana Election 2023: नतीजे से पहले ही तेलंगाना कांग्रेस में मची सीएम बनने की होड़, अब इस बड़े नेता ने किया मुख्यमंत्री बनने का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 

वीडियोज

India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!
Skoda Kodiaq RS 2026 India review | #skoda #skodakodiaqrs #autolive
Tata Sierra EV vs Mahindra BE6 | Auto Live #tatasierraev #mahindrabe6 #sierra
Delhi की नई EV Policy 2026 लागू! अब Petrol Bike और Auto होंगे बंद? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
Explained: जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक... क्या-क्या कमाल किए?
जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
Operation Sindoor: '1000 पाकिस्तानी ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की पूरी War Strategy'
'1000 पाक ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की War Strategy'
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
Embed widget