एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव: सुशील कुमार शिंदे ने एनसीपी के विलय की बात को दोहराया, कहा- कांग्रेस मजबूत होगी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: शरद पवार और अजीत पवार पहले ही एनसीपी के कांग्रेस में विलय को शिंदे की निजी राय बता चुके हैं.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे कांग्रेस-एनसीपी में विलय होने की बात कहकर चर्चा में आ गए थे. सुशील कुमार शिंदे ने दोहराया है कि एनसीपी का विलय होने से कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी. हालांकि सुशील कुमार शिंदे ने इसे अपनी निजी राय भी बताया है. सुशील कुमार शिंदे की बेटी कांग्रेस के टिकट पर सोलापुर से तीसरी बार चुनाव लड़ रही हैं.

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में सुशील कुमार शिंदे ने दावा किया कि अगर एनसीपी का विलय होता है तो कांग्रेस राज्य में मजबूत होगी. शिंदे का कहना है कि दोनों पार्टियों की विचारधारा पूरी तरह से एक है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस छोड़कर गए हुए सभी नेताओं के वापस आने से फायदा होगा.

शरद पवार से नहीं हुई बात

बता दें कि कुछ दिन पहले सुशील कुमार शिंदे ने कहा था कि ''अब हम भी थक चुके हैं और वो भी थक चुके हैं.'' सुशील कुमार शिंदे के इस बयान के बाद एनसीपी के कांग्रेस में विलय की चर्चा तेज हो गई थी. लेकिन एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने इसे शिंदे की निजी राय बताया था.

विलय की बात को दोहराते हुए सुशील कुमार शिंदे ने एक नई बहस शुरू करने की बात कही है. उन्होंने कहा, ''मैंने एक बहस शुरू की है. इस बात पर शरद पवार से बात नहीं हुई है. मैं जल्द ही पवार से मिलूंगा. तब देखते हैं क्या होता है.''

बता दें कि महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होना है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों का एलान 24 अक्टूबर को किया जाएगा.

हरियाणा चुनाव: अशोक तंवर ने खेला एक और दांव, ऐलनाबाद सीट पर अभय चौटाला का समर्थन किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल

गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित

जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?

2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि

आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'

रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा

न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?

Embed widget