एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने बीजेपी के साथ आज होने वाली मीटिंग रद्द की, फडणवीस के बयान के बाद लिया फैसला

संजय राउत ने कहा कि आज बीजेपी और शिवसेना के बीच चर्चा होने वाली थी लेकिन उद्धव ठाकरे ने इस मीटिंग को कैंसिल कर दिया. इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान का हवाला दिया.

मुंबई: मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच अब तनाव अब खुलकर सामने आ गया है. दोनों ने चुनाव तो मिलकर लड़ा है लेकिन सीएम पद को लेकर अभी तक कोई तालमेल स्थापित नहीं हो पाया है. मामला 50-50 फॉर्मूले को लेकर फंसा हुआ है. आज देवेंद्र फडणवीस ने इसको लेकर बयान दिया तो इस पर शिवसेना ने पलटवार किया. अब शिवसेना नेता संजय राउत ने दावा किया कि आज बीजेपी और शिवसेना के बीच चार बजे मीटिंग होने वाली थी लेकिन इसे कैंसिल कर दिया गया है.

संजय राउत का पलटवार, कहा- देवेंद्र फडणवीस ने खुद 50-50 फॉर्मूले की बात कही थी, ये सब अमित शाह के सामने हुआ था

इसके पीछे की वजह बताते हुए संजय राउत ने कहा, ''आज चार बजे बीजेपी और शिवसेना के बीच चर्चा होने वाली थी. लेकिन अगर सीएम खुद ये कह रहे हैं कि 50-50 फॉर्मूले पर चर्चा ही नहीं हुई थी तो हमारे पास बात करने के लिए रह क्या जाता है? हमें किस आधार पर उनसे बात करनी चाहिए? इसलिए उद्धव जी ने आज की मीटिंग रद्द कर दी है.''

संजय राउत की तरफ से आज कई बयान सामने आए. इससे पहले उन्होंने कहा कि अगर सीएम खुद कह रहे हैं कि 50-50 फॉर्मूले पर चर्चा नहीं हुई थी तो अब सत्य की परिभाषा को बदल देने की जरूरत है. उन्होंने कहा, ‘’अगर अब ये कहते हैं कि ऐसी कोई बात हुई नहीं तो मैं प्रणाम करता हूं ऐसी बातों को. वे उसे खारिज कर रहे हैं जो उन्होंने कैमरे के सामने कहा था.’’ इसके साथ ही संजय राउत ने ये भी कहा कि सीएम ने खुद 50-50 फॉर्मूले की बात कही थी. उद्धव ठाकरे ने भी इसको लेकर बात की थी. ये सब अमित शाह के सामने हुआ था.

महाराष्ट्र: 50-50 फॉर्मूले पर फडणवीस बोले, लोकसभा चुनाव के दौरान मेरे सामने इसपर कोई फैसला नहीं हुआ

गौरतलब है कि राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में अकेले किसी पार्टी को बहुमत हासिल नहीं हुआ. राज्य में विधानसभा की 288 सीटें हैं. सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी के पास 145 विधायकों का समर्थन होने चाहिए. बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में 105 सीटें जीती हैं. वहीं शिवसेना ने 56 सीटों पर जीत दर्ज की है. दोनों पार्टियों ने गठबंधन में चुनाव लड़ा. दोनों के आंकड़ें सरकार बनाने के लिए पर्याप्त हैं लेकिन मामला 50-50 फॉर्मूले को लेकर आगे नहीं बढ़ पाया है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
रेवाड़ी: प्रेमी संग की पति की हत्या, बताती रही सुसाइड, डिलीट चैट और 49 कॉल्स से खुला खौफनाक राज
रेवाड़ी: प्रेमी संग की पति की हत्या, बताती रही सुसाइड, डिलीट चैट और 49 कॉल्स से खुला खौफनाक राज
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
रेवाड़ी: प्रेमी संग की पति की हत्या, बताती रही सुसाइड, डिलीट चैट और 49 कॉल्स से खुला खौफनाक राज
रेवाड़ी: प्रेमी संग की पति की हत्या, बताती रही सुसाइड, डिलीट चैट और 49 कॉल्स से खुला खौफनाक राज
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
Embed widget