एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में CM पद की मांग पर अड़ी शिवसेना ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- यहां कोई दुष्यंत नहीं है जिसका पिता जेल में है

शिवसेना और बीजेपी में मुख्यमंत्री पद को लेकर तकरार जारी है. इस बीच शिवसेना ने कहा है कि यहां कोई दुष्यंत नहीं है जिसका बाप जेल में है.

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम को आए पांच दिन बीत चुके हैं और यहां सरकार गठन को लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार है. शिवसेना लगातार बयानबाजी कर रही है तो वहीं बीजेपी संयम बरते हुए है. आज ही शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि यहां कोई दुष्यंत नहीं है जिसका बाप जेल में है. उन्होंने एनसीपी प्रमुख शरद पवार की तारीफ की और कांग्रेस की सीटों की संख्या भी बताई.

उन्होंने कहा कि गठबंधन धर्म का हम पालन कर रहे हैं और कोई गठबंधन धर्म का पालन नहीं करता है तो यह उसकी बात है. हमारे पास और भी विकल्प है. हम सत्य की नीति पर का करते हैं. हम सत्ता के भूखे नहीं हैं. सत्ता के लिए लोकतंत्र का मर्डर करना नहीं जानते हैं.

उन्होंने कहा, ''यहां कोई दुष्यंत नहीं है जिसका पिताजी जेल में है. यहां हम हैं. हम नीति, धर्म और सत्य की बात करते हैं. यहां शरद पवार हैं, जिन्होंने बीजेपी के खिलाफ माहौल खड़ा किया और चुनाव लड़े. यहां कांग्रेस पार्टी है जिसके पास एक आंकड़ा है जो कभी बीजेपी के साथ नहीं जाएगी. महाराष्ट्र की राजनीति पेचीदा हो चुकी है.''

बता दें कि हरियाणा में बीजेपी को दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी का साथ मिला है और मनोहर लाल खट्टर दोबारा मुख्यमंत्री बने हैं. जेजेपी ने जिस दिन बीजेपी को समर्थन देने का एलान किया उसे दिन दुष्यंत के पिता अजय चौटाला को फरलो मिला और उसी के अगले दिन जेल से 14 दिनों के लिए बाहर आए. अजय चौटाला शिक्षक भर्ती घोटाला में सजा काट रहे हैं.

हरियाणा और महाराष्ट्र दोनों ही राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में किसी भी एक दल को बहुमत नहीं मिला है. हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटों में बीजेपी को 40 सीटें मिली है. यहां सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की जरूरत होती है. 10 विधायकों वाली जेजेपी ने बीजेपी को चुनाव बाद समर्थन दिया और बीजेपी आसानी से सरकार बनाने में सफल हो गई.

महाराष्ट्र का गणित

वहीं महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी चुनाव पूर्व गठबंधन कर मैदान में उतरी. गठबंधन को बहुमत भी मिला. लेकिन पिछली बार के मुकाबले इस चुनाव में बीजेपी ने 17 कम सीटें जीती. विधानसभा चुनाव में बीजेपी को कुल 288 सीटों में 105 सीटें मिली है. 2014 के चुनाव में पार्टी ने 122 सीटों पर सफलता हासिल की थी.

महाराष्ट्र: संजय राउत ने बीजेपी से कहा- हमें विकल्प ढूंढने पर मजबूर मत करो

शिवसेना की बात करें तो पार्टी को 56 सीटें मिली है और सरकार बनाने के लिए यहां 145 सीटों की जरूरत होती है. बीजेपी को कम सीटें मिलता देख शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद की मांग छेड़ दी. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का दावा है कि लोकसभा चुनाव से पहले उनकी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ बैठक हुई थी. इस बैठक में शाह ने वादा किया था कि विधानसभा में 50-50 के फॉर्मूले को लागू करेंगे. 50-50 के फॉर्मूले का मतलब है पांच साल के कार्यकाल में ढाई साल बीजेपी का और ढाई साल शिवसेना का मुख्यमंत्री होगा.

क्या है शिवसेना की मांग?

शिवसेना का कहना है कि उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को बीजेपी पहले ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री बनाए और फिर ढाई साल के लिए फडणवीस मुख्यमंत्री बनें. वहीं बीजेपी साफ-साफ शब्दों में इससे इनकार कर चुकी है. पार्टी शिवसेना को उप-मुख्यमंत्री का पद देना चाहती है.

सीएम पद पर तकरार के बीच बीजेपी और शिवसेना दोनों ही निर्दलीय विधायकों को अपने पाले में कर रही है. आज ही देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में विनोद अग्रवाल और महेश बाल्दी ने बीजेपी को समर्थन देने का एलान किया. इससे पहले भी तीन विधायकों ने बीजेपी को समर्थन दिया था. कम से कम चार निर्दलीय विधायकों ने शिवसेना को समर्थन देने का एलान किया है. विधानसभा चुनाव में 13 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है.

शिवसेना के तेवर से बीजेपी हाईकमान नाराज, कहा- आग उगलना बंद करे वरना किसी प्रस्ताव पर नहीं होगी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित

वीडियोज

Lock Upp 2 में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शादी से पहले लड़कियों को किया था डेट
दोस्ती से प्यार और फिर शादी, Aamir Khan-Gauri Spratt की खूबसूरत लव स्टोरी
Bollywood News: आदित्य धर और प्रभास की नई पैन इंडिया फिल्म की चर्चा, 23 अक्टूबर को ऐलान की उम्मीद (05.07.26)
DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
Embed widget