एक्सप्लोरर

SC ने वन रैंक वन पेंशन पर MACP के लाभ पर केंद्र से मांगा जवाब, 23 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

SC On OROP: कोर्ट ने सरकार से उसके वित्तीय परिव्यय का भी खाका कोर्ट के सामने रखने को कहा और पूछा कि क्या वन रैंक वन पेंशन के लिए एमएसीपी फैक्टरिंग के लिए उनकी तरफ से कोई निर्देश जारी किए गए हैं?

SC Seeks Response On OROP: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से संशोधित सुनिश्चित करियर प्रगति (MACP)पर प्रतिक्रिया मांगी है.  उसने केंद्र से पूछा कि कितने लोगों को इस सुविधा का लाभ दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, सूर्य कांत और विक्रम नाथ की संयुक्त बेंच ने केंद्र सरकार से हलफनामा दायर कर यह बताने को कहा कि उन्होंने सशस्त्र सेनाओं के कितने कर्मियों को एमएसीपी और सुनिश्चित करियर प्रगति (ACP)के जरिये लाभ दिया है.

खर्च का खाका भी पेश करने को कहा

इसके अलावा कोर्ट ने सरकार से इस संबंध में उसके वित्तीय परिव्यय का भी खाका कोर्ट के सामने रखने को कहा और पूछा कि क्या वन रैंक वन पेंशन के लिए एमएसीपी फैक्टरिंग के लिए उनकी तरफ से कोई निर्देश जारी किए गए हैं ? सुनवाई के दौरान, कोर्ट ने ओआरओपी योजना को लेकर  केंद्र की खिंचाई  करते हुये कहा कि ओआरओपी पर सरकार द्वारा पेश की गई सुनहरी तस्वीर वास्तविकता में वैसी नहीं है जैसी कि दिखती है.

कोर्ट ने सरकार से जानना चाहा कि ओआरओपी के क्रियान्वयन से कितने लोगों को व्यवहारिक रूप से लाभ पहुंचा है, उनकी लिस्ट बेच के सामने प्रस्तुत करने को कहा है. कोर्ट ने पूछा कि वित्त मंत्री द्वारा वन रैंक वन पेंशन पर टिप्पणी किये जाने के बाद क्या सरकार और कैबिनेट के पास ऐसी कोई नीति पहले से मौजूद थी जिसको कैबिनेट ने कोई मंजूरी दी हो. 

23 फरवरी को होगी मामले की अगली सुनवाई

फिलहाल इस मामले की अगली सुनवाई 23 फरवरी को होगी. गौरतलब है कि कोर्ट इंडियन एक्स-सर्विसमैन मूवमेंट (IESM) द्वारा दायर एक याचिका की सुनवाई कर रहा था. याचिकाकर्ता ने पांच साल में एक बार सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों की पेंशन की समीक्षा करने की सरकार की नीति को चुनौती दी थी. याचिकाकर्ता का आरोप था कि सरकार ने ओआरओपी और एमएसीपी को जोड़कर ओआरओपी योजना के उद्देश्य को विफल कर दिया है. 

UP Elections: तीसरे चरण के चुनाव से पहले Amit Shah आज शाम करेंगे बैठक, अवध-बुंदेलखंड और कानपुर क्षेत्रों की होगी समीक्षा

मौत का कुआं: Kushinagar में 13 लोगों की मौत पर PM Modi ने जताया दुख, प्रशासन ने किया 4-4 लाख के मुआवजे का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget