एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: शिवसेना नेता संजय राउत ने कार्टून पोस्ट कर सहयोगी बीजेपी पर साधा निशाना

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: बीजेपी की सीटें कम होने के बाद शिवसेना की नज़रें महाराष्ट्र का सीएम पद हासिल करने पर हैं. हालांकि बीजेपी फडणवीस के नाम पर मुहर लगा चुकी है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद शिवसेना सहयोगी बीजेपी पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं चूक रही है. बीजेपी की सीटों की संख्या में 2014 चुनाव के मुकाबले कमी दिखने के एक दिन बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक कार्टून पोस्ट कर बीजेपी पर हमला बोला.

राउत ने कार्टून अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है. इसमें एक बाघ (शिवसेना पार्टी चिह्न) को दिखाया गया है जिसने घड़ी (राकांपा चुनाव चिह्न) का एक लॉकेट पहना हुआ है और कमल (बीजेपी पार्टी चिह्न) को सूंघ रहा है.

पोस्ट का शीर्षक बुरा ना मानो दिवाली है दिया गया है. यह भले ही मजाक में लिखा गया हो लेकिन इससे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के उस बयान की याद ताजा हो जाती है कि जिसमें उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र में बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस साथ आएं.

चव्हाण ने बृहस्पतिवार को रोचक संभावना की बात की थी. उन्होंने कहा था कि बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस साथ आएं. 288 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी ने 105 सीटें जीती हैं जबकि शिवसेना ने 56 सीटें जीती हैं. एनसीपी 54 सीटों पर जबकि कांग्रेस 44 सीटों पर जीती है.

2014 विधानसभा चुनाव की तुलना में शरद पवार नीत एनसीपी की सीटें बढ़ी हैं जबकि बीजेपी की सीटें कम हुई हैं. 2014 में बीजेपी को 122, शिवसेना को 63, कांग्रेस को 42 और एनसीपी को 41 सीटें मिली थीं. इस बीच शुक्रवार को शिवसेना के मुखपत्र सामना के प्रथमपृष्ठ पर एक बड़ा शीर्षक था जिसमें दावा किया गया था कि उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना के पास महाराष्ट्र में सत्ता की चाबी है.

महाराष्ट्र: शिवसेना की ‘प्रेशर पॉलिटिक्स’, मुंबई में लगे पोस्टर में आदित्य ठाकरे को भावी मुख्यमंत्री बताया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget