एक्सप्लोरर

SP Candidates List 2022: समाजवादी पार्टी ने 56 और उम्मीदवारों की जारी की लिस्ट, अब तक कुल इतने प्रत्याशियों का हो चुका है एलान

UP Election 2022: सपा ने अब तक यूपी की कुल 403 विधानसभा सीटों में से 254 सीटों पर प्रत्याशियों को उतारा है. योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर सदर के प्रत्याशी की घोषणा इस सूची में भी नहीं हुई है.

Uttar Pradesh Election 2022: यूपी के सियासी दंगल में तैयारियां तेज हैं, आरोप-प्रत्यारोपों के बीच उम्मीदवारों का एलान भी किया जा रहा है. समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है, जिसमें 56 उम्मीदवारों के नाम हैं. सपा ने अब तक यूपी की कुल 403 विधानसभा सीटों में से 254 सीटों पर प्रत्याशियों को उतारा है. योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर सदर के प्रत्याशी की घोषणा इस सूची में भी नहीं हुई है.

अम्बेडकरनगर की कटेहरी से लालजी वर्मा, अकबरपुर से रामअचल राजभर, सिद्धार्थनगर की इटवा से माता प्रसाद पांडेय, गोरखपुर की चिल्लूपार से विनय शंकर तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं आज़मगढ़ की फूलपुर पवई से रमाकांत यादव, मऊ की घोसी से दारा सिंह चौहान, बलिया की बांसडीह से रामगोविंद चौधरी मैदान में हैं. इसके अलावा गाज़ीपुर की जमानिया से ओम प्रकाश सिंह और चंदौली की सकलडीहा से पीएन यादव प्रत्याशी होंगे.

अखिलेश यादव की सीट
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी गई. अखिलेश यादव को मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया. इस सूची में पहले और दूसरे चरण के लगभग सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई थी. इस दौरान पार्टी द्वारा जातिगत समीकरण का पूरा ध्यान रखा गया. 

सपा की पहली सूची
समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 159 नामों घोषणा की थी. पार्टी ने पहली सूची में 31 मुस्लिमों को टिकट दिया था. वहीं पार्टी ने 20 यादव प्रत्याशी मैदान में उतारे थे. 

सपा की दूसरी लिस्ट
समाजवादी पार्टी ने अपनी दूसरी सूची में 39 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी. इस सूची में पार्टी ने प्रतापगढ़, इटावा, प्रयागराज, अमेठी और रायबरेली की विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की थी. सपा ने इस सूची में खनन घोटाले के आरोपी गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी प्रजापति को टिकट दिया.

कब, चुनाव कब रिजल्ट

यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. पहले चरण के लिए 14 जनवरी से ही नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गई थी. वहीं 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है. जबकि विधानसभा चुनावों का परिणाम 10 मार्च को आएगा.

ये भी पढ़ें- Punjab Elections: मिशन पंजाब पर Rahul Gandhi, स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद जलियांवाला बाग में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ये भी पढ़ें- UP Assembly Elections 2022: 20 सीटों पर सीधा असर, पश्चिमी यूपी के वोटों में 17 फीसदी हिस्सेदारी, किसकी चुनावी खाट पर बैठ जाट कराएंगे ठाठ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget