एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: इस सर्वे के नतीजों से राजस्थान में कांग्रेस को झटका, BJP को कितनी सीटें देख लीजिए

Rajasthan Election 2023 Date: राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटों के लिए मतदान होना है. 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा सीट जीतने के बाद सरकार बनाई थी. अशोक गहलोत सीएम बने थे.

Rajasthan Assembly Election 2023 News: राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एक और बड़ा ओपिनियन पोल सामने आया है. इंडिया टीवी और सीएनएक्स की ओर से कराए गए इस ओपिनियन पोल में दावा किया गया है कि प्रदेश में बीजेपी की वापसी हो सकती है, लेकिन कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला होगा. सीटों के बीच ज्यादा गैप नहीं रहेगा.

इस ओपिनियन पोल के मुताबिक, यहां भारतीय जनता पार्टी को सीथे वॉकओवर मिलने वाला नहीं है. कांग्रेस उसे कड़ी टक्कर देगी. इस ओपिनियन पोल में बीजेपी के खाते में 125 सीटों के आने का दावा किया गया है. जबकि कांग्रेस को 72 सीटों पर जीत मिल सकती है. वहीं अन्य के हिस्से में तीन सीटें आ सकती हैं.

जयपुर-धौलपुर में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

अगर यहां के दो प्रमुख इलाकों की बात करें तो वहां कांग्रेस को नुकसान और भारतीय जनता पार्टी को बड़ा फायदा पहुंचता दिख रहा है. जयपुर-धौलपुर में विधानसभा की कुल 48 सीटें आती हैं. इनमें से 28 पर बीजेपी जीत दर्ज करती दिख रही है, जबकि कांग्रेस 19 पर जीत सकती है और बची हुई एक सीट अन्य को मिलने की उम्मीद है. वहीं, टोंक-कोटा की बात करें तो सचिन पायलट के गढ़ में मुकाबला थोड़ा टाइट नजर आ रहा है. यहां 24 सीटों में से 13 पर बीजेपी जीतती दिख रही है, तो 11 पर कांग्रेस.

ये हो सकती है बीजेपी की वापसी की वजह

ओपिनियन पोल में यह भी सामने आया है कि बीजेपी की जीत में जाति फैक्टर का अहम रोल होने वाला है. यहां की अगड़ी जाति जिसमें राजपूत अहम हैं. अगड़ी जाति की बात करें तो ओपिनियन पोल कहता है कि 73 प्रतिशत अगड़ी जाति का वोट इस बार बीजेपी को मिल सकता है, जबकि 15 प्रतिशत अगड़ी वोट कांग्रेस को मिलने की उम्मीद है. वहीं अन्य को 12 प्रतिशत वोट मिल सकता है. पिछली बार राजपूत वोट बीजेपी से नाराज था. 

ये भी पढ़ें

Election 2023: कितनी संपत्ति के मालिक हैं भूपेश बघेल और कमलनाथ? हलफनामे से खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget