एक्सप्लोरर

Rajasthan Voter List: राजस्थान में 5.26 करोड़ मतदाता चुनेंगे नई सरकार, 6.96 लाख नए वोटर्स पर सबकी नजर, जानिए कितनी है महिलाओं की संख्या

Election: राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है. सीएम अशोक गहलोत एक बार फिर कुर्सी बचाने की जद्दोजहद में हैं, जबकि बीजेपी भी सत्ता में वापस आने के लिए मेहनत कर रही है. दोनों ही दलों की नजर नए वोटर पर है.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में इसी साल नवंबर-दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारियां जोरों पर हैं. आयोग चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों, प्रशासनिक अफसरों और अन्य लोगों संग मीटिंग कर चुका है. चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्वक कराने के लिए कई बिंदुओं पर बात हुई है. अब आयोग कभी भी चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है.

राज्य निर्वाचन आयोग कब तारीखों की घोषणा करेगा, इसका इंतजार सबको बेसब्री से है. पर इस बीच आयोग ने बुधवार को चुनाव से संबंधित कुछ डेटा जरूर जारी किया. यह डेटा वोटरों से संबंधित है. वोटरों की यह संख्या काफी मायने रखती है. आइए जानते हैं कि क्या है राजस्थान में वोटरों की स्थिति.

2.73 करोड़ से अधिक पुरुष वोटर हैं राजस्थान में

राज्य निर्वाचन विभाग ने बुधवार को डेटा जारी करते हुए बताया, राजस्थान में मतदाताओं की कुल संख्या 5.26 करोड़ तक पहुंच गई है, जिनमें से 2.51 करोड़ महिलाएं हैं.” मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि “राज्य में मतदाता सूचियों के विशेष रिविजन प्रोग्राम के दौरान प्रदेश में 6.96 लाख से अधिक नए वोटर जुड़े हैं. वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन की तिथि तक राज्य में 5.26 करोड़ से अधिक मतदाता रजिस्टर्ड हैं. इनमें से 2.73 करोड़ से अधिक पुरुष हैं.

17 हजार से ज्यादा वोटरों की उम्र 100 साल से अधिक

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि इस रिविजन प्रोग्राम के तहत अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में 80 साल से अधिक के कुल 11.78 लाख मतदाता और 100 साल से अधिक के 17,241 मतदाता रजिस्टर्ड हुए हैं.

स्पेशल वोटर की संख्या है 5.61 लाख

इसी तरह, कुल 5.61 लाख विशेष योग्य लोग मतदाता के रूप में रजिस्टर्ड हुए हैं. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से वोटर लिस्ट में रजिस्टर्ड इन मतदाताओं को चुनाव के समय डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा का विकल्प प्रदान किया गया है. बता दें कि पिछले दिनों भी निर्वाचन आयोग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि जल्द ही चुनाव की तारीख घोषित कर दी जाएगी.

ये भी पढ़ें

Election 2023: राजस्थान-मध्य प्रदेश के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, 17600 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget