एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: 'इस बार राजस्थान चुनाव में टूटेगा 30 साल पुराना रिकॉर्ड...' जानिए सचिन पायलट ने क्यों कही ये बात

Election News: इस साल नवंबर-दिसंबर में राजस्थान विधानसभा के चुनाव होने हैं. चुनाव से पहले सचिन का ये बयान कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि सीएम अशोक गहलोत से उनकी तकरार अब खत्म होती दिख रही है.

Rajasthan Assembly Election 2023: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है. सचिन पायलट का कहना है कि कांग्रेस पार्टी इस बार के विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ेगी और फिर से यहां सरकार बनाएगी. पायलट ने यह भी कहा कि कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को तभी चुनौती दे पाएगी जब वह राजस्थान में फिर से सरकार बनाएगी.

नीम का थाना जिले के अजीतगढ़ में रविवार (1 अक्टूबर) को एक 'किसान सम्मेलन' को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी केंद्र में सरकार और राजस्थान में विपक्ष के रूप में नेतृत्व करने में पूरी तरह से विफल रही है. अगर हमें फिर से कांग्रेस की सरकार बनानी है, तो हमें सभी को साथ लेकर चलना होगा… चाहे वह छोटा कार्यकर्ता हो या देश या राज्य का बड़ा नेता हो. सभी को साथ लेकर चलने से ही कांग्रेस परिवार समृद्ध होगा और दोबारा सरकार बनेगी.”

'दोबारा सरकार बनाने पर ही 2024 में दे पाएंगे चुनौती'

सचिन ने आगे कहा कि, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार फिर से बनेगी और सरकार बदलने की 30 साल पुरानी परंपरा खत्म हो जाएगी. उन्होंने आगे कहा, "जब तक कांग्रेस राजस्थान में दोबारा सरकार नहीं बनाती,  तब तक हम 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को चुनौती नहीं दे पाएंगे."

'कांग्रेस ने 2013 के बाद किया था काफी संघर्ष'

सचिन पायलट ने कहा कि 2013 में जब बीजेपी ने राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से 163 सीटें जीती थीं, तब कांग्रेस ने संघर्ष किया था. उन्होंने कहा, "पांच साल का हमारा संघर्ष सफल रहा और पार्टी ने 2018 में सरकार बनाई क्योंकि इस क्षेत्र ने कांग्रेस का समर्थन किया."

'दूसरे राज्यों में भी अच्छा करेगी कांग्रेस'

पायलट ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ-साथ पार्टी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान सहित देश भर में रैलियां कर रहे हैं. पार्टी दूसरे राज्यों में भी अच्छा करेगी और वहां भी सरकार बनाएगी.

ये भी पढ़ें

Punjab Politics: आज राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब कांग्रेस के नेता, AAP से गठबंधन पर हो सकती है चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget