एक्सप्लोरर

राजस्थान विधानसभा चुनाव: सचिन पायलट ने टोंक सीट से भरा पर्चा, पिछले चुनाव में तीसरे नंबर पर थी कांग्रेस

मुस्लिम बहुल इस सीट पर 2013 के पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी जबकि कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहा था.

नई दिल्ली: राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने आज टोंक सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है. बीजेपी ने उनके खिलाफ उस सीट से वसुंधरा राजे सरकार में कद्दावर मंत्री रहे यूनुस खान को उतारा है. यूनुस खान इस समय डीडवाना से विधायक है. टोंक विधानसभा सीट पर सचिन पायलट की उम्मीदवारी से इस सीट पर रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है. मुस्लिम बहुल इस सीट पर 2013 के पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी जबकि कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहा था.

बीजेपी ने इससे पहले यहां से मौजूदा विधायक अजीत सिंह मेहता को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की थी. लेकिन कांग्रेस ने जब मुस्लिम बहुल टोंक सीट से पायलट को उतारने की घोषणा की तो यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि बीजेपी यहां अपने प्रत्याशी को बदलकर यूनुस खान को उतार सकती है.

2013 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों की बात की जाए तो टोंक सीट से बीजेपी के अजीत सिंह ने 30,343 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी. इसमें निर्दलीय सऊद सइदी दूसरे व कांग्रेस की जकिया तीसरे स्थान पर रहे. मतप्रतिशत के हिसाब से अजीत सिंह को 46.96% वोट मिले थे. वहीं कांग्रेस उम्मीदवार जकिया को 15.21 फीसदी और निर्दलीय सऊद सइदी को 25.64 फीसदी वोट मिले थे.

कौन हैं सचिन पायलट? सचिन पायलट राजस्थान कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे राजेश पायटल के बेटे हैं. उनकी शिक्षा विदेश में हुई है. भारत लौटने पर उन्होंने राजनीति में एंट्री करते हुए 2004 में दौसा से लोकसभा का चुनाव लड़ा और संसद भवन पहुंचे. सचिन पायलट सिर्फ 26 साल की उम्र में सांसद बन गए थे. राजस्थान में सचिन पायलट की छवि एक गंभीर और जमीन से जुड़े हुए नेता की है. सचिन अभी युवा हैं इसलिए ये माना जा रहा है कांग्रेस भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की कमान उनके हाथ में दे सकती है.

राजस्थान: 85 पुराने तो 78 नए चेहरों पर कांग्रेस ने खेला दांव, 33 जाट और 15 राजपूतों को दिया गया टिकट

आपको बता दें कि राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में सात दिसंबर को मतदान है. चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने छोड़ा WHO का ये पद, जानें क्यों दिया इस्तीफा
शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने छोड़ा WHO का ये पद, जानें क्यों दिया इस्तीफा
उज्जैन: नहीं हटेगी खड़े हनुमानजी की प्रतिमा, प्रशासन ने कहा- 'बिना संतों की सहमति के...'
उज्जैन: नहीं हटेगी खड़े हनुमानजी की प्रतिमा, प्रशासन ने कहा- 'बिना संतों की सहमति के...'
नंदीग्राम में ममता को TMC के बागियों ने उकसाया, '...तो नहीं देंगे कैंडिडेट'
नंदीग्राम में ममता को TMC के बागियों ने उकसाया, '...तो नहीं देंगे कैंडिडेट'
'जो भी IPL से आया...', पूर्व PAK क्रिकेटर ने उगला जहर, अपनी ही टीम के कोच पर लगाए आरोप
'जो भी IPL से आया', पूर्व PAK क्रिकेटर ने उगला जहर, अपनी ही टीम के कोच पर लगाए आरोप

वीडियोज

Bigg Boss 20 Episode 3: Aamrapali Dubey और Arishfa Khan की भिड़ंत, Captaincy Task और Nominations
Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने छोड़ा WHO का ये पद, जानें क्यों दिया इस्तीफा
शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने छोड़ा WHO का ये पद, जानें क्यों दिया इस्तीफा
उज्जैन: नहीं हटेगी खड़े हनुमानजी की प्रतिमा, प्रशासन ने कहा- 'बिना संतों की सहमति के...'
उज्जैन: नहीं हटेगी खड़े हनुमानजी की प्रतिमा, प्रशासन ने कहा- 'बिना संतों की सहमति के...'
नंदीग्राम में ममता को TMC के बागियों ने उकसाया, '...तो नहीं देंगे कैंडिडेट'
नंदीग्राम में ममता को TMC के बागियों ने उकसाया, '...तो नहीं देंगे कैंडिडेट'
'जो भी IPL से आया...', पूर्व PAK क्रिकेटर ने उगला जहर, अपनी ही टीम के कोच पर लगाए आरोप
'जो भी IPL से आया', पूर्व PAK क्रिकेटर ने उगला जहर, अपनी ही टीम के कोच पर लगाए आरोप
'आप मुस्लिम हो', जब सेंसर बोर्ड ने दिलीप कुमार के 'हे राम' कहने पर उठाई थी आपत्ति, नेहरू तक पहुंचा था मामला
जब सेंसर ने दिलीप कुमार को 'हे राम' कहने से रोका था, नेहरू तक पहुंचा था मामला
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्योंकि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्योंकि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
चलती ट्रेन में पकड़ा दिया पार्सल, युवक की टाइमिंग देख रह जाएंगे दंग
चलती ट्रेन में पकड़ा दिया पार्सल, युवक की टाइमिंग देख रह जाएंगे दंग
Embed widget