एक्सप्लोरर

राजस्थान: कार्यकर्ताओं से अशोक गहलोत ने कहा- पार्टी में मेरे आलोचक को टिकट मिले, तो उसे भी जिताओ

अशोक गहलोत ने आज दूसरे दिन जोधपुर ज़िले के कार्यकर्ताओ को संबोधित किया. जोधपुर पंहुचे गहलोत ने केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की वसुंधरा सरकार पर हमला बोला. साथ ही कार्यकर्ताओ को एक सूत्र में बांधने की कोशिश भी की.

राजस्थान: कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत टिकट बंटने से पहले अपने गृह नगर जोधपुर के दो दिन के दौरे पर हैं. इस दौरान वहां उन्होंने एक हैरान करने वाला बयान दिया है. गहलोत ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मंत्र देते हुए कहा कि पार्टी में मेरे आलोचक को टिकट मिले, तो उसे भी जिताओ. उन्होंने ये भी कहा कि अब पद उनके लिए प्राथमिकता नहीं है.

अशोक गहलोत ने आज दूसरे दिन जोधपुर ज़िले के कार्यकर्ताओ को संबोधित किया. जोधपुर पंहुचे गहलोत ने केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की वसुंधरा सरकार पर हमला बोला. साथ ही कार्यकर्ताओ को एक सूत्र में बांधने की कोशिश भी की. गहलोत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब पद उनके लिए प्राथमिकता नहीं रही. उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी ने मुझे सबकुछ दिया. 1980 में पहली बार चुनाव जीता, 10 साल सीएम रहा. मेरी कोशिश है कि कांग्रेस पार्टी का झंडा बुलंद रहे.”

आपको बता दें कि राजस्थान की सियासत में सचिन पायलट और अशोक गहलोत दो बड़े चेहरे हैं. गुटबाज़ी से बचने के लिए गहलोत ने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा, “एक सीट पर एक ही टिकट होगा. बड़प्पन दिखाते हुए जिसे टिकट मिले उसके साथ लग जाएं. अगर पार्टी में मेरे आलोचक को भी टिकट मिले तो उसे भी जीत दिलानी है.”

गहलोत के दो दिन के दौरे को यूं तो दीवाली मिलन का नाम दिया गया था लेकिन इसका असल मक़सद टिकट बांटने से पहले कार्यकर्ताओं का मन टटोलना था. बता दें कि जोधपुर ज़िले में 10 विधानसभा सीटे हैं. तीन शहर और सात देहात की.

जोधपुर के कायलाना में लेक व्यू होटल में टिकट के दावेदार और उनके समर्थकों की ज़बरदस्त भीड़ उमड़ी. भाषण खत्म होने के बाद अशोक गहलोत होटल के गेट पर खड़े हो गए. गहलोत से मिलने वाले टिकट के दावेदार और उनके समर्थकों की लंबी कतार देखने को मिली. गहलोत सामने से गुज़र रहे कार्यकर्ताओं का अभिवादन कर रहे थे. जिस तरह से कार्यकर्ता उमड़े हैं, उससे राजस्थान की सियासत में गहलोत के कद का पता चलता है.

CM पद के लिए कार्यकर्ताओं की पहली पसंद बने गहलोत

राजस्थान में अगर कांग्रेस सत्ता पर काबिज़ होती है, तो सीएम की गद्दी किसे मिलेगी? ये सवाल ना सिर्फ बीजेपी कांग्रेस से ताने के रूप में पूछती है, बल्कि ज़मीन पर भी कार्यकर्ताओं के बीच ये सवाल बना हुआ है. अशोक गहलोत के भाषण के बाद एबीपी न्यूज़ ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओ से बात की. सभी कार्यकर्ताओं ने एक सुर में अशोक गहलोत को सीएम बनाने की बात कही.

राजस्थान में सात दिसंबर को एक चरण में वोट डाले जाएंगे और नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे. सूबे में विधानसभा की 200 सीटें हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget