एक्सप्लोरर

राजस्थान: 85 पुराने तो 78 नए चेहरों पर कांग्रेस ने खेला दांव, 33 जाट और 15 राजपूतों को दिया गया टिकट

कांग्रेस ने इस बार राजस्थान चुनाव में 25 महिला उम्मदवारों को मैदाने में उतारा है. साथ ही उसने अपने पुराने 85 और 78 नए उम्मीदवारों पर अपना भरोसा जताया है.

जयपुर: राजस्थान में होने वाले आगामी आम चुनाव को लेकर राजनीतिक सर्गमियां उफान पर हैं. कांग्रेस और बीजेपी दोनों अपनी पूरी ताकत के साथ सत्ता के सिंहासन पर काबिज होने के लिए चुनावी समर में कूद चुकी हैं. राजस्थान के राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें तो पता चलता है कि पिछले काफी वक्त से किसी भी पार्टी को यहां पर लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का मौका नहीं मिला. राजस्थान में जाति हमेशा से एक ऐसा फैक्टर है जिसके बलबूते यह तय होता है कि किस पार्टी के पास सत्ता की चाबी रहेगी.

राजस्थान में जो भी पार्टी जाति के समीकरण को अपने पक्ष में बैठा लेती है वो सरकार बनाने में कामयाब हो जाती है. पांच साल बाद एक बार फिर से सत्ता में वापसी की उम्मीद लगाए बैठी कांग्रेस ने इस बार इस समीकरण का बखूबी ध्यान रखा है. कांग्रेस ने राजस्थान की 200 में से अपने हिस्से की सभी 195 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. इन 195 उम्मीदवारों में जहां कांग्रेस ने 78 नए चेहरों पर दांव खेला है वहीं उन 85 चेहरों पर एक बार फिर से अपना भरोसा दिखाया है जिन्हें उसने साल 2013 में मौका दिया था.

कांग्रेस ने अपने 195 उम्मीदवारों में से 22 उम्मीदवार एक ही परिवार के दूसरी पीढ़ी के सदस्यों को बनाया है. साथ ही इस बार 25 महिलाओं को भी चुनावी समर में उतारा गया है. राजस्थान पत्रिका ने अनुसार इस बार कांग्रेस ने जातीय गणित का ध्यान रखते हुए 33 सीटें जाट, 21 सीटें ब्राह्मण, 15 सीटें मुस्लिम, 15 सीटें राजपूत, 13 सीटें वैश्य, 12 सीटें गुर्जर, 23 सीटें ओबीसी और 63 सीटें पर एससीएसटी उम्मीदवारों को मौका दिया है.

इन सब के अलावा कांग्रेस ने पांच सीटें अपने सहयोगी दलों को दी है. वहीं केशोरायपाटन, मावली और बीकानेर पश्चिम में उसने अपने उम्मीवार भी बदल दिए. आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी तारीख है. आपको बता दें कि राजस्थान की 200 सीटों पर सात दिसंबर को मतदान होने हैं, जिनके परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे.

यह भी देखें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget