एक्सप्लोरर

राजस्थान में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- हमारी सरकार किसानों की सरकार होगी

राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान के हर जिले में कांग्रेस पार्टी की सरकार फूड प्रोसेसिंग का कारखाना लगायेगी. युवाओं को उस कारखाने में रोजगार मिलेगा.

सीकर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश में बनने वाली कांग्रेस की सरकार किसानों की सरकार होगी. कांग्रेस की संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा,‘‘ किसानों की आवाज मुख्यमंत्री कार्यालय, मंत्रियों के कार्यालय में सुनाई देगी. कांग्रेस की सरकार में किसान, छोटे दुकानदार, युवाओं की आवाज सुनाई देगी.’’

राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान के हर जिले में कांग्रेस पार्टी की सरकार फूड प्रोसेसिंग का कारखाना लगायेगी. युवाओं को उस कारखाने में रोजगार मिलेगा और राजस्थान के किसान अपनी उपज सीधे उस कारखाने में जाकर बेच सकेंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मुख्यमंत्री 24 घंटे में से 18 घंटे युवाओं को रोजगार देने में लगा देगा. हम पूरा दम लगा देंगे.’’ प्रदेश में बंद किये गये 25 हजार स्कूलों का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'हम आपके लिए अच्छी गुणवत्ता वाले सरकारी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय यहां खोलेंगे.'

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम राजस्थान के हर गरीब को मुफ्त में फिर से दवाई दिलवायेंगे. उन्होंने काले धन को सफेद करने के दावों का उल्लेख करते हुए उपस्थित लोगों से पूछा कि क्या उन्हें नोटबंदी के बाद बैंकों के सामने कतारों में नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, विजय माल्या, ललित मोदी, अनिल अंबानी दिखा?. राहुल गांधी ने कहा, "आपका ही पैसा लेकर आपकी ही जेब में से निकालकर इन चोरों की जेब में नरेन्द्र मोदी ने डाला.’’

राहुलल गांधी ने कहा, ‘‘नोटबंदी मत भूलिये, दो साल पुरानी बात है, मत भूलिये क्योंकि वही पैसा आपकी जेब से निकालकर अनिल अंबानी, नीरव मोदी मेहुल चौकसी की जेब में गया है. वह पैसा आपका है और कांग्रेस पार्टी की सरकार उसी पैसे को आपकी जेब में, मनरेगा में, आपके स्कूल और कॉलेज बनाने में, विश्वविद्यालय बनाने में डालेगी और हम उद्योगपतियों को आपकी कमाई तथा खून-पसीने का पैसा, किसान की मेहनत का पैसा नहीं देंगे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget