एक्सप्लोरर

केरल: राहुल गांधी ने किया पापनाशिनी नदी के पास अनुष्ठान, मलयाली मुंडू पहने दिखे

इसी नदी में राहुल गांधी के पिता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की अस्थियां विसर्जित की गई थीं. राजीव गांधी की 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेंबुदूर में बम ब्लास्ट में हत्या हो गई थी.

केरल:  राहुल गांधी केरल दौरे के दौरान वायनाड पहुंचे. जहां से वे इस बार चुनाव लड़ रहे हैं. अमेठी के अलावा दक्षिण की वायनाड से भी नामांकन भरा है. ‘दक्षिण का काशी’ माने जाने वाले तिरुनेल्ली मंदिर में पूजा-अर्चना की और मंदिर के पास बहने वाली पापनाशिनी नदी के पास अनुष्ठान किए. इस जगह से राहुल गांधी का एक पुराना कनेक्शन है.

दरअसल, इसी नदी में उनके पिता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की अस्थियां विसर्जित की गई थीं. राहुल गांधी मलयाली वेश-भूषा ‘मुंडू’ में नजर आए. राजीव गांधी की 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेंबुदूर में बम ब्लास्ट में हत्या हो गई थी. इसके बाद उनकी अस्थियां पापनाशिनी नदी में विसर्जित की गई थीं.

तिरुनेल्ली मंदिर को ‘दक्षिण का काशी’ कहा जाता है और यह केरल के कुछ प्राचीनतम मंदिरों में से एक है. यहां लोगों की आस्था है कि ब्रह्मा ने भगवान विष्णु की प्रतिष्ठा की थी. माना जाता है कि पापनाशिनी नदी में अस्थियां विसर्जित करना बिहार के गया में विसर्जन के बराबर है. नदी के पास एक पत्थर है, जिसे पिन्नाप्परा कहा जाता है, जहां मृत लोगों से जुड़े अनुष्ठान किए जाते हैं.

वायनाड कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने पिता राजीव गांधी, अपनी दादी इंदिरा गांधी, पूर्वजों और पुलवामा के शहीदों के लिए अनुष्ठान किया. पहले भी राहुल गांधी ने यहां आने की इच्छा व्यक्त की थी लेकिन सुरक्षा कारणों से ऐसा नहीं हो सका. उन्होंने पुजारी के निर्देश के अनुसार पूजा की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

V.K. Sasikala New Party: तमिलनाडु चुनाव से पहले वी.के. शशिकला ने खेला बड़ा दांव! बना ली नई पार्टी, जानें वजह
तमिलनाडु चुनाव से पहले वी.के. शशिकला ने खेला बड़ा दांव! बना ली नई पार्टी, जानें वजह
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरल विधानसभा में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
केरल में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
Jammu Kashmir News: अलविदा जुमे पर श्रीनगर जामा मस्जिद बंद, मीरवाइज उमर फारूक को किया नजरबंद
जम्मू-कश्मीर: अलविदा जुमे पर श्रीनगर जामा मस्जिद बंद, मीरवाइज उमर फारूक को किया नजरबंद
IPL 2026: IPL में सबसे महंगे साबित हुए ये गेंदबाज, एक ही मैच में लुटा दिए 70 से ज्यादा रन
IPL में सबसे महंगे साबित हुए ये गेंदबाज, एक ही मैच में लुटा दिए 70 से ज्यादा रन
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
Embed widget