एक्सप्लोरर

राहुल ने अमित शाह को बताया हत्या का आरोपी, शाह बोले- राजनीति से प्रेरित झूठा केस किया गया था दर्ज

साल 2014 में एक विशेष अदालत ने सोहराबुद्दीन शेख और तुलसीराम प्रजापति कथित फर्जी मुठभेड़ मामलों में शाह को बरी कर दिया था.

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में रैली करने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को हत्या का आरोपी बताया. इसके बाद अमित शाह ने राहुल के इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए राहुल गांधी के कानूनी ज्ञान पर सवाल उठाए. अमित शाह ने यह भी कहा कि मेरे खिलाफ राजनीति से प्रेरित झूठा केस दर्ज किया गया था. यह राजनीति से प्रेरित आरोप थे और कोई सबूत नहीं थे- अमित शाह अमित शाह पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा था, ‘‘मर्डर एक्यूज्ड बीजेपी प्रमुख अमित शाह. वाह, क्या शान है!’’ इसपर अमित शाह ने कहा, ‘‘चलो मैं आपको फैसले का सार बताता हूं. मुझ पर झूठा मामला लगाया गया और कोर्ट ने पहले ही आदेश पारित कर दिया है कि यह राजनीति से प्रेरित आरोप थे और कोई सबूत नहीं थे. मैं राहुल गांधी के कानूनी ज्ञान पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता.’’ साल 2014 में फर्जी मुठभेड़ मामलों में बरी हुए थे अमित शाह गौरतलब है कि साल 2014 में एक विशेष अदालत ने सोहराबुद्दीन शेख और तुलसीराम प्रजापति कथित फर्जी मुठभेड़ मामलों में शाह को बरी कर दिया था. अदालत ने कहा था कि उनके खिलाफ ‘‘कोई मामला’’ नहीं बनता और उन्हें ‘‘राजनीतिक वजहों’’ से फंसाया गया था. बता दें कि राहुल गांधी मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के सीहोरा में एक चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे. जबलपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधि शाखा के अध्यक्ष विवेक तन्खा उम्मीदवार हैं. सरकार आई तो राफेल भारत में बनेंगे- राहुल गांधी अमित शाह को ‘मर्डर एक्यूज्ड’’ कहते हुए राहुल ने कहा, ‘‘जय शाह (अमित शाह के बेटे) ने 50 हजार रुपये के तीन माह में 80 करोड़ रुपये बना दिये और प्रधानमंत्री युवाओं से कहते हैं कि पकोड़ा बनाओ. उन्होंने सवाल किया, ‘‘…हमारे युवा राफेल क्यों नहीं बना सकते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप याद रखिये. मैं कह रहा हूं यहां से. राफेल हवाई जहाज को हिन्दुस्तान का युवा बनायेगा. राफेल हवाई जहाज के कांट्रेक्ट का फायदा हिन्दुस्तान को मिलेगा, फ्रांस को नहीं मिलेगा. कांग्रेस पार्टी की सरकार आयेगी.’’ राहुल गांधी ने मोदी को भ्रष्टाचार और राफेल मामले पर देश में कहीं भी बहस की चुनौती देते हुए दावा किया कि यदि राफेल जेट विमान भारत में बनाया जाता तो जबलपुर, जहां आयुध सामग्री बनाने का कारखाना है, को फायदा होता और यहां के एक लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिलता. एक चौकीदार के कारण सभी चौकीदारों का अपमान हुआ- राहुल गांधी शहडोल में आमसभा में राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ एक चौकीदार के कारण सभी चौकीदारों का अनादर हुआ है लेकिन सब चौकीदार चोर नहीं हैं. नरेन्द्र मोदी ने गरीबों को लूटकर भारत से पैसा लेकर विदेश भागे नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे करोड़पतियों की सहायता की.’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में किसानों के कृषि कर्ज माफ करने का वादा पूरा करने का उल्लेख करते हुए कहा कि हम अपने वादे पर कायम रहते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘इन प्रदेशों में आधे किसानों के कृषि रिण माफ हो गये हैं और शेष बचे किसानों के रिण आम चुनाव के बाद माफ हो जायेगें.’’ यह भी पढ़ें- टला नहीं है खतरा, श्रीलंका पर अभी भी मंडरा रहे हैं संकट के बादल बीजेपी ने गुरदासपुर से सनी देओल को दिया टिकट, चंडीगढ़ से किरण खेर उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और योगेंद्र यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी भोपाल: साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी पर असमंजस, डमी कैंडिडेट के रूप में आलोक संजर ने भरा नामांकन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget